कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
डॉ. जितेंद्र सिंह पहली अक्टूबर 2023 को स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान के हिस्से के रूप में "एक तारीख एक घंटा एक साथ" के आयोजन में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2023 4:03PM by PIB Delhi
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह पहली अक्टूबर 2023 को प्रातः 10 बजे से प्रातः 11 बजे तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के हिस्से के रूप में "एक तारीख एक घंटा एक साथ" के आयोजन में कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का नेतृत्व करेंगे।
माननीय प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप, जयंती की पूर्व-संध्या पर श्रमदान बापू के लिए एक 'स्वच्छांजलि' होगा, जो राष्ट्रव्यापी बृहद स्वच्छता अभियान का हिस्सा होगा।
मंत्रालय ने "एक तारीख, एक घंटा, एक साथ" के आयोजन के लिए अपने 3 विभागों – कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) तथा पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से पौधारोपण और श्रमदान गतिविधियों का निर्णय लिया है।
*****
एमजी/एमएस/आरपी/एसकेएस/वाईबी/डीके
(रिलीज़ आईडी: 1962095)
आगंतुक पटल : 153