रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस शारदा का मॉरीशस दौरा

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2023 6:30PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना के ऑफशोर गश्ती पोत आईएनएस शारदा ने 13 से 15 सितंबर 2023 तक मॉरीशस के पोर्ट लुइस का भ्रमण किया। पोर्ट लुइस में प्रवेश करने से पहले पोत आईएनएस शारदा ने मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड (एमएनसीजी) के साथ विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की संयुक्त रूप से निगरानी की। पोत के आगमन पर मॉरीशस तटरक्षक डोर्नियर और मॉरीशस पुलिस बल बैंड ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान, पोत से जुड़े अधिकारियों ने कई पेशेवर चर्चाएं की और पोत क्रॉस प्रशिक्षण दौरों में भी शामिल हुए। मल्टीनेशनल सिविल मिलिटरी ग्रुप (एमएनसीजी) के कर्मियों को पोत का एक नियंत्रित भ्रमण कराया गया और उनका पोत की भूमिका और क्षमताओं से परिचय कराया गया।

भारतीय नौसेना और एमएनसीजी के कर्मियों ने प्रवास के दौरान पेशेवर और प्रशिक्षण से संबंधित चर्चाएं की। उन्होंने डेक का भी भ्रमण किया। पोत के अधिकारियों ने अग्निशमन, क्षति नियंत्रण और छोटे हथियारों से निपटने के विभिन्न पहलुओं पर व्याख्यान सह प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए। पोत पर एमएनसीजी कर्मियों के साथ संयुक्त रूप से योग सत्र का भी आयोजन किया गया।

आईएनएस शारदा के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर नवीन रेन्ज ने मॉरीशस में भारत की उच्चायुक्त श्रीमती के नंदिनी सिंगला से मुलाकात की और मॉरीशस पुलिस बल के आयुक्त से भी शिष्टाचार भेंट की।

आईएनएस शारदा ने अपने प्रस्थान पर 15 सितंबर को दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाते हुए मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड (एमएनसीजी) इकाइयों के साथ संयुक्त रूप से विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की निगरानी की। आईएनएस शारदा की यह यात्रा माननीय प्रधानमंत्री के ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास’ (सागर) के दृष्टिकोण के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

*****
 

एमजी/एमएस/एसवी/एजे


(रिलीज़ आईडी: 1958245) आगंतुक पटल : 195
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu