सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक 17,009 जन शिकायतों, 50 पीएमओ संदर्भों और 2,366 जन शिकायत अपीलों का निपटारा किया


मंत्रालय और उसके अधीनस्थ कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 3.0 चलेगा

Posted On: 11 SEP 2023 8:58PM by PIB Delhi

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक 17,009 जन शिकायतों, 50 पीएमओ संदर्भों और 2,366 जन शिकायत अपीलों का निपटारा किया है। इस अवधि के दौरान मंत्रालय ने 573 एमपी संदर्भ, 36 संसदीय आश्वासन और 21 आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव) का भी निपटारा किया है।

इस काम को आगे बढ़ाने के लिए मंत्रालय स्वच्छता को संस्थागत बनाने और मंत्रालय के अधीनस्थ कार्यालयों जैसे एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और आईएएचई में लंबित मामलों को कम करने के लिए 2 से 31 अक्टूबर 2023 तक विशेष अभियान 3.0 चलाएगा। इस अभियान के दौरान मंत्रालयों/विभागों और उनसे जुड़े/अधीनस्थ कार्यालयों के अलावा क्षेत्रीय/बाहरी कार्यालयों पर स्पेशल फोकस किया जाएगा।

मंत्रालय ने सभी अधिकारियों को 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 के दौरान चिन्हित संदर्भों/मुद्दों के निपटान के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। एनएचएआई, एनएचआईडीसीएल और आईएएचई को एक वरिष्ठ को नामित करने के लिए कहा गया है। अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त बनाया जाएगा जो अभियान के कार्यान्वयन और को-ऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अभियान की निगरानी और कार्यान्वयन के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) नोडल विभाग होगा। सरकार ने 2021 और 2022 में भी विशेष अभियान चलाए थे।

***

एमजी/एमएस/वीएस/डीके


(Release ID: 1956627) Visitor Counter : 202
Read this release in: English , Urdu