शिक्षा मंत्रालय

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किए


प्रत्येक बच्चे की विशेष क्षमताओं को पहचानना और उन क्षमताओं को विकसित करने में बच्चे की मदद करना शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी कर्तव्य है: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

Posted On: 05 SEP 2023 9:30PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (5 सितंबर, 2023) शिक्षक दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में हुए एक समारोह में देश भर के शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय श्रीमती अन्नपूर्णा देवी; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय डॉ. सुभाष सरकार; राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय डॉ. राजकुमार रंजन सिंह; इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर; सचिव, उच्च शिक्षा श्री के. संजय मूर्ति; सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग श्री संजय कुमार; सचिव, एमएसडीई श्री अतुल कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

2023-09-05 20:30:19.3180002023-09-05 20:30:19.418000

इस अवसर पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि हर किसी के जीवन में प्राथमिक शिक्षा का सबसे ज्यादा महत्व है। उन्होंने कहा कि कई शिक्षाविद् बच्चों के संतुलित विकास के लिए 3-एच फॉर्मूले की बात करते हैं जिसमें पहला एच हार्ट यानी हृदय, दूसरा एच हेड यानी सिर और तीसरा एच हैंड यानी हाथ है। उन्होंने बताया कि हृदय का संबंध संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों, चरित्र की मजबूती और नैतिकता से है। उन्होंने कहा कि सिर या मस्तिष्क का संबंध मानसिक विकास, तर्क शक्ति और पढ़ने से है और हाथ का संबंध शारीरिक कौशल और शारीरिक श्रम के प्रति सम्मान से है। उन्होंने कहा कि ऐसे समग्र दृष्टिकोण पर बल देने से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षण पेशे में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिला शिक्षकों की संख्या अधिक होनी चाहिए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए छात्राओं और शिक्षकों को प्रोत्साहित किए जाने के महत्‍व पर भी जोर दिया।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार माना जाता है और इन लक्ष्यों को हासिल करने में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माता के रूप में शिक्षकों के महत्व का उल्लेख राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी स्पष्ट रूप से किया गया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षकों के साथ-साथ माता-पिता का भी यह कर्तव्य है कि वे प्रत्येक बच्चे की विशेष क्षमताओं को पहचानें और संवेदनशीलता के साथ उन क्षमताओं को विकसित करने में बच्चे की मदद करें। उन्होंने कहा कि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे पर विशेष ध्यान दिया जाए और प्यार से व्यवहार किया जाए। माता-पिता बड़े विश्वास के साथ अपने बच्चों को शिक्षकों को सौंपते हैं। उन्होंने कहा कि कक्षा में बच्चों के बीच प्यार बांटने का अवसर मिलना प्रत्येक शिक्षक के लिए बहुत सौभाग्य की बात है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हर कोई अपने शिक्षकों को याद करता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षकों से जो प्रशंसा, प्रोत्साहन या सजा मिलती है वह उनकी यादों में रहती है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में सुधार लाने के इरादे से उन्हें सजा दी जाती है तो उन्हें इसका एहसास बाद में होता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को ज्ञान देने से ज्यादा जरूरी है उन्हें प्यार और स्नेह देना।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और समर्पण के माध्यम से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। प्रत्येक पुरस्कार में प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक दिया जाता है। पुरस्कार विजेताओं को माननीय प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करने का भी अवसर मिलता है।

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय एक कठोर, पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस पर एक राष्ट्रीय स्तर का समारोह आयोजित करता रहा है। इस वर्ष से, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का दायरा बढ़ाकर उच्च शिक्षा विभाग और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के शिक्षकों को इसमें शामिल कर लिया गया है। इस वर्ष 50 स्कूल शिक्षकों, उच्च शिक्षा से जुड़े 13 शिक्षकों और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से 12 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

नई तरह से शिक्षण, अनुसंधान, सामुदायिक पहुंच और काम की नवीनता को पहचानने के उद्देश्य से अधिकतम भागीदारी (जनभागीदारी) सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन मोड में नामांकन मांगे गए थे। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के चयन के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तियों को शामिल करते हुए तीन अलग-अलग स्वतंत्र राष्ट्रीय जूरी का गठन किया था।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से जुड़े पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

 

क्र. सं.

नाम और स्कूल का पता

राज्य/ यूटी/ संगठन

 

1.

सत्यपाल सिंह

जीएसएसएस बुरोली (06170301402) रेवाड़ी, खोल, रेवाड़ी, हरियाणा – 123411

हरियाणा

2.

विजय कुमार

गव. सीनियर सेकंडरी स्कूल (02020806002) मोहटली, इंदौरा, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश - 176403

हिमाचल प्रदेश

3.

अमृतपाल सिंह

गव. सीनियर सेकंडरी स्कूल छपार, पखोवाल, लुधियाना, पंजाब – 141204

पंजाब

 

4.

आरती कानूनगो (07040122202)

एसकेवी लक्ष्मी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली – 110092

दिल्ली

 

5.

दौलत सिंह गुसाईं (05061204902)

सरकारी इंटर कॉलेज सेंधीखाल,

जयहरीखाल, पौडी गढ़वाल, उत्तराखंड - 246155

उत्तराखंड

6.

संजय कुमार

सरकारी मॉडल हाई स्कूल, सेक्टर 49डी, क्लस्टर 14, चंडीगढ़ - यू.टी., चंडीगढ़ – 160047

चंडीगढ़

 

7.

आशा रानी सुमन

सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा, राजगढ़, अलवर, राजस्थान – 301408

 

राजस्थान

 

8.

शीला असोपा

जीजीएसएसएस, श्याम सदन,

जोधपुर, राजस्थान - 342003

राजस्थान

9.

श्यामसुंदर रामचंद खानचंदानी

गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, सिलवासा, दमन और दीव – 396230

दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

10.

अविनाश मुरलीधर पारखे

दिशा स्कूल फॉर द स्पेशल चिल्ड्रन, पणजी, तिस्वाडी, उत्तरी गोवा,

गोवा – 403110

गोवा

11.

दीपक जेठालाल मोटा

श्री हुंडरायबाग प्राइमरी स्कूल, कच्छ,

गुजरात

गुजरात

12.

डॉ. रीताबेन निकेशचंद्र फुलवाला

शेठ श्री पी. एच. बचकानीवाला विद्यामंदिर

सूरत

गुजरात

13.

सारिका घारू

गव. एच. एस. स्कूल,

सांडिया, जिला होशंगाबाद

मध्य प्रदेश

14.

सीमा अग्निहोत्री

सीएम राइज गव. विनोबा एच. एस. स्कूल, रतलाम

मध्य प्रदेश

15.

डॉ. ब्रजेश पांडे

स्वामी आत्मानंद गव. इंग्लिश स्कूल, सरगुजा

छत्तीसगढ़

16.

मोहम्मद इजाज़ुल हक

एमएस दीवानखाना, चतरा, झारखंड

झारखंड

17.

भूपिंदर गोगिया

सत पॉल मित्तल स्कूल,

लुधियाना, पंजाब

सी.आई.एस.सी.ई.

18.

शशि शेखर कर शर्मा

केंदुआपाड़ा नोडल हाई स्कूल

भद्रक

ओडिशा

19.

सुभाष चंद्रा राउत

बृंदाबन गव. हाई स्कूल,

जगतसिंहपुर

ओडिशा

20.

डॉ. चंदन मिश्रा

रघुनाथपुर, नफ़र अकादमी, हावड़ा

पश्चिम बंगाल

21.

रेयाज़ अहमद शेख

सरकारी मिडिल स्कूल, पोश्नारी, चित्तरगुल, अनंतनाग, जम्मू और कश्मीर-192201

जम्मू और कश्मीर

22.

आसिया फारूकी

प्राथमिक विद्यालय, अस्ति नगर, फ़तेहपुर,

उत्तर प्रदेश-212601

उत्तर प्रदेश।

23.

चन्द्र प्रकाश अग्रवाल

शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज, यूपी, मोह,

जटियान आहार बाईपास रोड, जहांगीराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश- 203394

उत्तर प्रदेश

24.

अनिल कुमार सिंह

आदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़, कैमूर- भभुआ, बिहार-821110

बिहार

25.

द्विजेन्द्र कुमार

एन. एस. मधुबन, बनगांव बाजार, बाजपट्टी,

सीतामढी, बिहार-843314

बिहार

26.

कुमारी गुड्डी

हाई स्कूल सिंघिया किशनगंज, बिहार

बिहार

27.

रविकांत मिश्रा

जेएनवी, बीकर, दतिया, मध्य प्रदेश-475661

नवोदय विद्यालय समिति

28.

मनोरंजन पाठक

सैनिक स्कूल, तिलैया कांटी, चंदवारा, कोडरमा, झारखंड – 825413

सैनिक स्कूल

रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत

29.

डॉ. यशपाल सिंह

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, फंदा, भोपाल, मध्य प्रदेश-462026

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत

30.

मुजीब रहमान के यू

केन्द्रीय विद्यालय, कांजीकोड, पुदुस्सेरी, मालमपुझा, पलक्कड़, केरल-678623

केंद्रीय विद्यालय संगठन

31.

चेतना खंबेटे

केन्द्रीय विद्यालय नंबर 2, बीएसएफ, इंदौर,

मध्य प्रदेश-452005

केंद्रीय विद्यालय संगठन

32.

नारायण परमेश्वर भागवत,

श्री मरिकम्बा सरकारी पीयूसी हाई स्कूल सेक्शन,

सिरसी, उत्तर कन्नड़ सिरसी, कर्नाटक-581402

कर्नाटक

33.

सपना श्रीशैल अनिगोल

290211112803 - के.एल.ई. सोसायटी के एस.सी.पी. जूनियर कॉलेज हाई स्कूल, बागलकोट

कर्नाटक

34.

नेताई चंद्र डे

रामकृष्ण मिशन स्कूल, नरोत्तम नगर, देवमाली, तिरप, अरुणाचल प्रदेश-792129

अरुणाचल प्रदेश

35.

निंगथौजम बिनॉय सिंह,

चिंगमेई उच्च प्राथमिक विद्यालय, केइबुल लामजाओ, मोइरांग, बिष्णुपुर, मणिपुर-795133

मणिपुर

36.

डॉ. पूर्ण बहादुर छेत्री,

गव. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोरेंग, सिक्किम-737121

सिक्किम

37.

ललथियांघलीमा

गव. डायक्कॉन हाई स्कूल, कोलासिब, बिल्खावथलिर, कोलासिब, मिजोरम-796081

मिजोरम

38

माधव सिंह

अल्फ़ा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, लुमसोह्दानेई, उमलिंग, री भोई,

मेघालय

मेघालय

39

कुमुद कलिता

पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुगुरिया,

पथसलाल, रायली, असम-781325

असम

40

जोस डी सुजीव

गव. मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पट्टम, तिरुवनंतपुरम, केरल-695004

केरल

41

मेकला भास्कर राव

एमसीपीएस कोंडायापलेम एसडब्ल्यू. एससी. कॉलोनी कोंडयापलेम, 20वीं डिवीजन,

एसपीएसआर नेल्लोर, आंध्र प्रदेश – 524004

आंध्र प्रदेश

42.

मुरहारा राव उमा गांधी

जीवीएमसीपी स्कूल शिवाजीपालेम, 21, विशाखापत्तनम,

आंध्र प्रदेश – 530017

आंध्र प्रदेश

43.

सेत्तेम अंजनेयुलु

एस. आर. आर. जेड. पी. हाई स्कूल मसापेटा, रायचोटी, अन्नामय्या,

आंध्र प्रदेश – 516270

आंध्र प्रदेश

44.

अर्चना नूगुरी

एमपीपीएस रेब्बानपल्ली रेब्बानपल्ली, लक्सेटिपेट, मंचेरियल,

तेलंगाना - 504215

 

तेलंगाना

45.

संतोष कुमार भेदोदकर

मंडल परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय निपानी, भीमपुर, आदिलाबाद, तेलंगाना – 504312

तेलंगाना

46

रितिका आनंद

सेंट मार्क्स सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार,

ए- ब्लॉक मीरा बाग, पश्चिमी दिल्ली, दिल्ली – 110087

सीबीएसई

47

सुधांशु शेखर पांडा

के. एल. इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ,

उत्तर प्रदेश – 250005

सीबीएसई

48

डॉ. टी गॉडविन वेदनायगम राजकुमार

गव. बॉयज एचआर सेकेंडरी स्कूल, अलंगनल्लूर,

मदुरै, तमिलनाडु – 625501

तमिलनाडु

49

मलाथी एस. एस. मलाथी

गव. हाइयर सेकेंडरी स्कूल

वीरकेरलमपुदुर, कीलप्पवूर, तेनकासी,

तमिलनाडु – 627861

तमिलनाडु

50

मृणाल नंदकिशोर गंजले

जेड पी स्कूल पिंपलगांव तरफे, महालुंगे, अंबेगांव, पुणे, महाराष्ट्र – 410503

महाराष्ट्र

 

उच्च शिक्षा विभाग के पुरस्कार विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :

 

1.

डॉ. एस. बृंदा, विभागाध्यक्ष

पीएसजी पॉलिटेक्निक कॉलेज, कोयंबटूर - 641 004

तमिलनाडु

2.

सुश्री मेहता ज़ंखाना दिलीपभाई, व्याख्याता

सरकारी पॉलिटेक्निक,

अहमदाबाद – 380015

गुजरात

3.

श्री केशव काशीनाथ सांगले, प्रोफेसर

वीजेटीआई, मुंबई - 400 019

महाराष्ट्र

4.

डॉ. एस. आर. महादेव प्रसन्ना, प्रोफेसर

आईआईटी, धारवाड़ - 580 011

कर्नाटक

5.

डॉ. दिनेश बाबू जे, एसोसिएट प्रोफेसर

इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी,

बेंगलुरू - 560 100

कर्नाटक

6.

डॉ. फरहीन बानो, सहायक प्रोफेसर

डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय,

लखनऊ-226007

उत्तर प्रदेश

7.

श्री सुमन चक्रवर्ती, प्रोफेसर

आईआईटी, खड़गपुर - 721 302

पश्चिम बंगाल

8.

श्री संयम सेन गुप्ता, प्रोफेसर

आईआईएसईआर, मोहनपुर - 741 246 कोलकाता

पश्चिम बंगाल

9.

डॉ. चंद्रगौड़ा रावसाहेब पाटिल, प्रोफेसर

आर. सी. पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, शिरपुर, जिला। धुले - 425 405

महाराष्ट्र

10.

डॉ. राघवन बी. सुनोज, प्रोफेसर

आईआईटी, मुंबई - 400 076

महाराष्ट्र

11.

श्री इंद्रनाथ सेनगुप्ता, प्रोफेसर

आईआईटी, गांधीनगर - 382 055

गुजरात

12.

डॉ. आशीष बाल्दी, प्रोफेसर

महाराजा रणजीत सिंह पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय,

बठिंडा - 151 001

पंजाब

13.

डॉ. सत्यरंजन आचार्य, प्रोफेसर

भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान,

भट - 382 428, जिला गांधीनगर

गुजरात

 

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय से पुरस्कार विजेताओं की सूची नीचे दी गई है:

 

1.

रमेश रक्षित, प्रशिक्षक, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुर्गापुर पी.ओ. दुर्गापुर-12 जिला, पश्चिम बर्धमान पश्चिम बंगाल पिन-713212

2.

रमण कुमार, फिटर प्रशिक्षक, राजकीय आईटीआई हिलसा, नालन्दा, बिहार-801302

3.

शियाद एस, वरिष्ठ प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, मालमपुझा, पलक्कड़, 678651

4.

स्वाति योगेश देशमुख, क्राफ्ट प्रशिक्षक - कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक (सीओपीए), सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, लोअर परेल, मुंबई -11

5.

टिमोथी जोन्स धार, एमएमवी प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, शिलांग

6.

अजित ए नायर, वरिष्ठ प्रशिक्षक, सरकारी आईटीआई, कलामासेरी, एच. एम. टी. कॉलोनी पीओ, एर्नाकुलन, 683503

7.

एस. चित्रकुमार, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला), नाथम रोड, कुल्लनमपट्टी, डिंडीगुल-624003

8.

रबीनारायण साहू, प्रशिक्षण अधिकारी, दिव्यांगजनों के लिए विशेष आईटीआई, खुदपुर (नागेश्वर मंदिर के पास), पोस्ट-जटनी, जिला-खोरधा, पिन कोड-752050

9.

सुनीता सिंह, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (ए.टी.ओ.), सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भुवनेश्वर सरकार, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राज्यपाल भवन के पास, पोस्ट:- नयापल्ली, यूनिट-8, भुवनेश्वर-751012

10.

श्रीमती पूजा आर सिंह, प्रशिक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान, बेंगलुरू, ईएसआईसी अस्पताल-पीन्या के बगल में, आउटर रिंग रोड, यशवंतपुर, बेंगलुरू

11.

श्रीमती डिवी एल, प्रशिक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय महिला कौशल प्रशिक्षण संस्थान, होसुर रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक

12.

डॉ. दिब्येंदु चौधरी, संकाय सदस्य, स्कूल ऑफ एंटरप्राइज मैनेजमेंट (एसईएम), राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम संस्थान, यूसुफगुडा, हैदराबाद

 

 

******

एमजी/एमएस/आरपी/एमपी/वाईबी



(Release ID: 1955048) Visitor Counter : 434


Read this release in: English , Urdu , Marathi , Punjabi