वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 10.08.2023 तक का प्रत्यक्ष कर संग्रह

प्रविष्टि तिथि: 11 AUG 2023 5:35PM by PIB Delhi

दस अगस्त, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। दस अगस्त, 2023 तक जो प्रत्यक्ष कर संग्रह हुआ है, वह पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान होने वाले 6.53 लाख करोड़ रुपये के संग्रह से 15.73 प्रतिशत अधिक है। रिफंड को मद्देनजर रखते हुए प्रत्यक्ष कर संग्रह 5.84 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान हुए कुल संग्रह से 17.33 प्रतिशत अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल बजट अनुमान का 32.03 प्रतिशत है।

एक अप्रैल, 2023 से 10 अगस्त, 2023 के दौरान 0.69 लाख करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान जारी किए गए रिफंड से 3.73 प्रतिशत अधिक हैं।

****

एमजी/एमएस/आरपी/एकेपी/डीए/डीके-


(रिलीज़ आईडी: 1947947) आगंतुक पटल : 368
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Marathi