पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2023 6:55PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) ने आज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2022 का विषय "वन और आजीविका: लोगों और ग्रह को कायम रखना" था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001KMPK.jpg

कार्यक्रम की शुरुआत लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरेंमेंट) के लक्ष्यों को पूरा करने के साथ हुई, जिसके बाद इस आयोजन में कचरे को कम करने के लिए "अपशिष्ट सामग्री का पृथक्करण" और "अपशिष्ट से उपयोगी उत्पाद" के महत्व को बताया गया, जिससे हमारे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिले। प्रस्तुति के बाद, एक डूडल गतिविधि आयोजित की गई और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में इस गतिविधि का आयोजन करने का लक्ष्य छात्रों के बीच प्रकृति और उसके संरक्षण के करीब रहकर पर्यावरण के लिए जीवन शैली की अवधारणा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता पैदा करना था। इस अवसर पर मिशन-लाइफ पर भी शपथ ली गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002KCUI.jpg

 

****

एमजी एएम पीके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 1943840) आगंतुक पटल : 569
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil