वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

जून 2023 में भारत का कुल निर्यात 60.09 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है


अप्रैल से जून 2022 के 31.49 बिलियन डॉलर की तुलना में व्यापार घाटा 28.26 प्रतिशत कम होकर अप्रैल से जून 2023 के दौरान 22.59 बिलियन डॉलर हुआ

अप्रैल-जून 2022 के 62.6 बिलियन डॉलर की तुलना में माल व्यापार घाटा 7.9 प्रतिशत कम होकर अप्रैल-जून 2023 में 57.6 बिलियन डॉलर हुआ

जून 2023 और अप्रैल-जून 2023 में इलेक्ट्रॉनिक सामान के निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 45.4 प्रतिशत और 47.1 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई

लौह अयस्क निर्यात में जून 2022 की तुलना में जून 2023 में 1664.3 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई तथा अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 के दौरान 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई

कृषि निर्यात में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई; अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 में मसालों के निर्यात में 18.2 प्रतिशत, फलों और सब्जियों में 14.1 प्रतिशत, तेल बीज में 25.1 प्रतिशत; ऑयल मील में 33.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई

जून 2023 और अप्रैल से जून 2023 दोनों के लिए दवाओं और फार्मा निर्यात में पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में क्रमशः 5.13 प्रतिशत और 5.10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

हाथ से बने कालीन निर्यात को छोड़कर हस्तशिल्प निर्यात में जून 2022 की तुलना में जून 2023 में 5.14 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

Posted On: 14 JUL 2023 2:50PM by PIB Delhi

जून 2023* में भारत का कुल निर्यात (माल व्यापार और सेवाएँ संयुक्त) 60.09 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जो जून 2022 की तुलना में (-)13.16 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। जून 2023* में कुल आयात 68.98 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है जो जून 2022 की तुलना में (-)13.91 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दिखाता है।

तालिका 1: जून 2023 के दौरान व्यापार*

 

 

जून 2023

(बिलियन डॉलर)

जून 2022

(बिलियन डॉलर)

व्यापार

निर्यात

32.97

42.28

आयात

53.10

64.35

सेवा

निर्यात

27.12

26.92

आयात

15.88

15.77

समग्र व्यापार

(व्यापार +सेवा)

निर्यात

60.09

69.20

आयात

68.98

80.12

व्यापार संतुलन

-8.89

-10.92

* नोट: आरबीआई द्वारा जारी सेवा क्षेत्र का नवीनतम डेटा मई 2023 के लिए है। जून 2023 का डेटा एक अनुमान है, जिसे आरबीआई की बाद की रिलीज़ के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) अप्रैल-जून 2022 के डेटा को तिमाही भुगतान संतुलन डेटा का उपयोग करके आनुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig1NMAM.jpg

अप्रैल-जून 2023 में भारत के कुल निर्यात (व्यापार और सेवाएँ संयुक्त) में अप्रैल-जून 2022 की तुलना में (-) 7.29 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि होने का अनुमान है। अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 के कुल आयात में (-)10.18 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि होने का अनुमान है।

तालिका 2: अप्रैल-जून 2023 के दौरान व्यापार*

 

 

अप्रैल-जून 2023

(बिलियन डॉलर)

अप्रैल-जून 2022

(बिलियन डॉलर)

व्यापार

निर्यात

102.68

120.98

आयात

160.28

183.54

सेवा*

निर्यात

80.03

76.09

आयात

45.01

45.02

सामूहिक ट्रेड

(व्यापार +सेवा) *

निर्यात

182.70

197.08

आयात

205.29

228.56

ट्रेड बैलेंस

-22.59

-31.49

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Fig2KA7K.jpg

व्यापार

जून 2023 में व्यापारिक निर्यात 32.97 बिलियन डॉलर था, जबकि जून 2022 में यह 42.28 बिलियन डॉलर था।

जून 2023 में व्यापारिक आयात 53.10 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि जून 2022 में यह 64.35 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig32UQK.jpg

अप्रैल-जून 2022 के 120.98 बिलियन डॉलर की तुलना में व्यापार निर्यात अप्रैल-जून 2023 की अवधि में 102.68 बिलियन डॉलर रहा।

अप्रैल-जून 2022 के 183.54 बिलियन डॉलर की तुलना में व्यापारिक आयात अप्रैल-जून 2023 की अवधि में 160.28 बिलियन डॉलर रहा ।

अप्रैल-जून 2022 के 62.55 बिलियन डॉलर की तुलना में व्यापार घाटा अप्रैल-जून 2023 के दौरान 57.60 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig48HGK.jpg

जून 2023 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 25.13 बिलियन डॉलर रहा, जबकि जून 2022 में यह 28.15 बिलियन डॉलर था।

जून 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 33.28 बिलियन  डॉलर था, जबकि जून 2022 में यह 38.93 बिलियन डॉलर रहा था।

तालिका 3: पैट्रोलियम, जेम्स और आभूषण छोड़कर जून 2023 में व्यापार

 

जून 2023

(बिलियन डॉलर)

जून 2022

(बिलियन डॉलर)

गैर-पैट्रोलियम निर्यात

27.41

31.69

गैर-पैट्रोलियम आयात

40.56

45.42

गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात

25.13

28.15

गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण आयात

33.28

38.93

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig56PL7.jpg

अप्रैल-जून 2023 के दौरान गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 77.18 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-जून 2022 में यह 83.82 बिलियन डॉलर रहा था।

अप्रैल-जून 2023 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न और आभूषण (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 100.84 बिलियन डॉलर था, जबकि अप्रैल-जून 2022 में यह 110.22 बिलियन  डॉलर रहा था।

तालिका 4: अप्रैल-जून 2023 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार

 

अप्रैल-जून 2023

(बिलियन डॉलर)

अप्रैल-जून 2022

(बिलियन डॉलर)

गैर-पैट्रोलियम निर्यात

84.71

94.05

गैर-पैट्रोलियम आयात

116.94

130.35

गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण निर्यात

77.18

83.82

गैर-पैट्रोलियम और गैर-रत्न और आभूषण आयात

100.84

110.22

नोट: रत्न और आभूषण आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig6KZFU.jpg

सेवा व्यापार

जून 2023* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 27.12 बिलियन डॉलर है, जबकि जून 2022 में यह 26.92 बिलियन डॉलर रहा था।

जून 2023* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 15.88 बिलियन डॉलर है, जबकि जून 2022 में यह 15.77 बिलियन डॉलर रहा था।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig7H9DQ.jpg

अप्रैल-जून 2023* के लिए सेवाओं के निर्यात का अनुमानित मूल्य 80.03 बिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल-जून 2022 में यह 76.09 बिलियन डॉलर था।

अप्रैल-जून 2023* के लिए सेवाओं के आयात का अनुमानित मूल्य 45.01 बिलियन डॉलर है, जबकि अप्रैल-जून 2022 में यह 45.02 बिलियन डॉलर था।

अप्रैल-जून 2023* के लिए सेवा व्यापार अधिशेष 35.02 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-जून 2022 में यह 31.07 बिलियन डॉलर रहा था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/fig823CO.jpg

 

2022-23 में उच्च वृद्धि देखने के बाद, वैश्विक मंदी की पृष्ठभूमि में भारत के व्यापार प्रदर्शन में पिछले वर्ष के उच्च आधार की तुलना में गिरावट दर्ज की गई है। विश्व बैंक की वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट (जून 2023) के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था पिछले साल 3.1% की दर से बढ़ने के बाद 2023 में कम होकर 2.1 प्रतिशत पर आ जाएगी।

जून 2023 महीने के लिए, व्यापारिक निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 9 ने पिछले वर्ष की समान अवधि (जून 2022) की तुलना में जून 2023 में सकारात्मक वृद्धि प्रदर्शित की। इनमें लौह अयस्क (1664.3%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (45.36%), तिलहन (33.33%), काजू (19.6%), तंबाकू (17.8%), फल और सब्जियां (14.1%), कॉफी (7.1%), हाथ से बना कालीन को छोड़कर हस्तशिल्प (5.14%) और औषधि एवं फार्मास्यूटिकल्स (5.13%) शामिल हैं ।

जून 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 45.36 प्रतिशत बढ़कर 2.43 बिलियन डॉलर हो गया, जबकि जून 2022 में यह 1.67 बिलियन डॉलर था। अप्रैल-जून 2023 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक सामानों का निर्यात 6.96 बिलियन डॉलर दर्ज किया गया,  जबकि अप्रैल-जून 2022 के दौरान यह 4.73 बिलियन डॉलर था। इस प्रकार इस क्षेत्र में, 47.05 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल विनिर्माण, फार्मास्यूटिकल्स आदि में अधिक निवेश की सुविधा प्रदान करने वाली सक्षम नीतियों के परिणामस्वरूप इन क्षेत्रों में स्पष्ट वृद्धि दर्ज की गई है।

प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में मंदी की वजह से मांग में कमी के कारण जून 2023 में कपड़ा निर्यात में गिरावट जारी रही।

व्यापारिक आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 21 में जून 2023 में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई। इनमें चांदी (-94.36%), कोयला, कोक और ब्रिकेट्स, आदि (-47.61%), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (-35.64%), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-33.77%), कपड़ा यार्न फैब्रिक, निर्मित वस्तुएं (-33.72%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-30.53%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-28.83%), वनस्पति तेल (-28.18%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-25.99%), रंगाई/टैनिंग/रंग सामग्री (-25.55%), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-24.46%), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-24.27%), फल और सब्जियां (-18.04%), धातुयुक्त अयस्क और अन्य खनिज (-16.99%), उर्वरक, कच्चा और निर्मित (-8.6%), औषधीय और फार्मास्युटिकल उत्पाद (-5.41%), मशीन उपकरण (-5.36%), लुगदी और बेकार कागज (-4.3%), अलौह धातुएँ (-3.51%), मशीनरी, विद्युत और गैर-विद्युत (-2.19%) और परिवहन उपकरण (-1.57%) शामिल हैं।

अप्रैल-जून 2023 के लिए, व्यापार निर्यात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 11 ने अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 के दौरान सकारात्मक वृद्धि दर्ज की। इनमें इलेक्ट्रॉनिक सामान (47.05%), लौह अयस्क (35.01%), ऑयल मिल (33.15%), तिलहन (25.13%), मसाले (18.24%), फल और सब्जियां (14.12%), सिरेमिक उत्पाद और कांच के बर्तन (9.47%), तंबाकू (7.45%), दवाएं और फार्मास्यूटिकल्स (5.1%), कॉफ़ी (4.32%) और चावल (3.63%) शामिल हैं।।

माल आयात के तहत, 30 प्रमुख क्षेत्रों में से 20 ने अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की। इनमें चांदी (-86.25%), सल्फर और अनरोस्टेड आयरन पाइराइट्स (-58.36%), वनस्पति तेल ( -32.9%), कोयला, कोक और ब्रिकेट्स, आदि (-32.45%), कपास कच्चा और अपशिष्ट (-27.72%), कार्बनिक और अकार्बनिक रसायन (-27.68%), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-25.04%), परियोजना सामग्री (-21.93%), कपड़ा यार्न फैब्रिक, तैयार उत्पाद (-21.81%), पेट्रोलियम, कच्चे तेल और उत्पाद (-18.52%), मेटालिफेरस अयस्क और अन्य खनिज (-14.38%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-14.17%), लकड़ी और लकड़ी के उत्पाद (-13.42%), उर्वरक, कच्चा और निर्मित (-12.03%), फल और सब्जियां (-10.56%), रंगाई/टैनिंग/रंगाई सामग्री (-10.41%), औषधीय और फार्मास्युटिकल उत्पाद (-7.67%), सोना (-7.54%), परिवहन उपकरण (-6.37%), चमड़ा और चमड़ा उत्पाद (-4.02%)।

चांदी का आयात जून 2022 में 0.79 बिलियन डॉलर से 94.36 प्रतिशत घटकर जून 2023 में 0.04 बिलियन डॉलर हो गया।

अप्रैल-जून 2022 की तुलना में अप्रैल-जून 2023 के दौरान सेवा निर्यात में 5.17 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि जारी रहने का अनुमान है।

भारत के व्यापार घाटे में अप्रैल-जून 2023 में कमी देखी गई है। अप्रैल-जून 2023* के लिए कुल व्यापार घाटा 22.59 बिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-जून 2022 के दौरान व्यापार घाटा 31.49 बिलियन डॉलर रहा था और इस प्रकार इसमें 28.27 प्रतिशत, की गिरावट दर्ज की गई है। अप्रैल-जून 2022 के 62.55 बिलियन डॉलर की तुलना में अप्रैल-जून 2023 के दौरान व्यापार घाटा 57.60 बिलियन डॉलर रहा और इस प्रकार इसमें 7.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

जून 2023 के त्वरित अनुमानों के लिए यहां क्लिक करें

 

********

एमजी/एमएस/आरपी/जेके/एसके



(Release ID: 1939573) Visitor Counter : 700


Read this release in: English , Urdu , Marathi