महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान(एनआईपीसीसीडी) ने गुवाहाटी में आंगनबाड़ी सेवाओं और पोषण अभियान के संचालन के लिए घर पर आधारित आरम्भिक बाल्यावस्था प्रोत्साहन(ईसीएस) गतिविधियों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया
Posted On:
07 JUL 2023 7:30PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय जन सहयोग एवं बाल विकास संस्थान(एनआईपीसीसीडी) ने गुवाहाटी स्थित क्षेत्रीय केंद्र में 3 से 5 जुलाई 2023 तक आंगनबाड़ी सेवाओं और पोषण अभियान के संचालन के लिए घर पर आधारित आरम्भिक बाल्यावस्था प्रोत्साहन(ईसीएस) गतिविधियों पर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।
आरम्भिक बाल्यावस्था प्रोत्साहन मस्तिष्क के विकास के लिए अत्यावश्यक है। क्रियाकलाप और अभ्यासों से सम्मिलित इस तरीके में बच्चों में शारीरिक,बौद्धिक और अंतर्वैयक्तिक कौशल का विकास करने में सहायता मिलती है।

*****
एमजी/एमएस/आरपी/एजे
(Release ID: 1938821)