शिक्षा मंत्रालय
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 सत्र में भाग लिया
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में आयोजित योग सत्र में जी-20 चौथे शिक्षा कार्य समूह के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया
Posted On:
21 JUN 2023 4:10PM by PIB Delhi
पुणे में जी-20 चौथे शिक्षा कार्य समूह की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे जी-20 देशों के प्रतिनिधियों ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अवसर पर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) के खशाबा जाधव स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ एक योग सत्र में भाग लिया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि दैनिक जीवन के तनाव को दूर करने के लिए योग सबसे अच्छा विकल्प है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम - 'वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग' का जिक्र करते हुए उन्होंने सभी से आग्रह किया कि योग को एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य की दृष्टि से आगे बढ़ाने का माध्यम बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि योग स्वयं और अन्य मनुष्यों के साथ संबंध को गहरा करता है। उन्होंने कहा कि योग एक समग्र दृष्टिकोण है जो जागरूकता बढ़ाता है, क्षमता बढ़ाता है और जीवन में परिभाषा को जोड़ता है। उन्होंने सभी से स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। आइए हम सार्वभौमिक भाईचारे के लिए 'योग को जीवन का एक तरीका' बनाएं।

महाराष्ट्र सरकार के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल; केंद्रीय उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के. संजय मूर्ति; केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव संजय कुमार; केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव अतुल तिवारी; पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव; नगर आयुक्त विक्रम कुमार; एसपीपीयू के कुलपति प्रो. सुरेश गोसावी ने भी अन्य गणमान्य लोगों के साथ योग सत्र में भाग लिया।


जी-20 के कई प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें भी आज के योगाभ्यास से एक अलग तरह की आध्यात्मिक और मानसिक संतुष्टि प्राप्त हुई। इससे पहले एसपीपीयू के कुलपति प्रो. सुरेश गोसावी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 विशेष सत्र में उपस्थित लोगों का स्वागत किया।

*******
एमजी/एमएस/केजे/एजे
(Release ID: 1934330)
Visitor Counter : 133