मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मत्स्यपालन मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का आयोजन "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" के विषय के साथ किया

प्रविष्टि तिथि: 21 JUN 2023 7:43PM by PIB Delhi

मत्स्यपालन मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 का आयोजन "वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग" के विषय के साथ किया। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री परशोत्‍तम रुपाला ने तेलंगाना के संगारेड्डी के कांडी गांव के एलएन कन्वेंशन हॉल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया, जो सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के लिए मोदी सरकार के 09 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहा है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संगारेड्डी के स्थानीय पंचायत सदस्यों, मत्स्यपालन संघ के सदस्यों, सांसदों, विधायकों, मत्स्य किसानों एवं कृषि किसानों के लगभग 400 प्रतिभागियों के साथ सामान्य योग प्रोटोकॉल (सीवाईपी) में शामिल हुए। केंद्रीय मत्स्यपालन मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि 'योग: तंदुरुस्ती की ओर एक मार्ग' विषय का मत्स्यपालन क्षेत्र के साथ सीधा संबंध है। हालांकि, इस बात पर उन्होंने बारीकी से चर्चा किया कि प्रकार से योगाभ्यास मत्स्यपालन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभान्वित कर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि योग को विश्वव्यापी स्वीकृति प्राप्त होना भारत के लिए एक गर्व की बात है, क्योंकि योग हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक विरासत का एक अभिन्न अंग रहा है और कहा कि योगाभ्यास शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक कल्याण, आत्म-जागरूकता, समुदायिक एकता को बढ़ावा देता है और स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करता है।

IMG_256IMG_256

इसके अलावा, डॉ. एल. मुरुगन, मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री, भारत सरकार ने 21 जून 2023 को केंद्र शासित प्रदेश, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के पोर्ट ब्लेयर में गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में हिस्सा लिया। इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल, एडमिरल श्री डी के जोशी,  पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, एनएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त); श्री केशव चंद्रा, अंडमान एवं निकोबार सरकार में मुख्य सचिव, डॉ टी एस अशोक कुमार, आईएफएस, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सरकार; श्री संजय सिंह, जिला परिषद, दक्षिण अंडमान तथा अंडमान एवं निकोबार प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अन्य हितधारकों के साथ इसमें उपस्थित हुए। आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों ने इस कार्यक्रम का नेतृत्व किया और विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया। मत्स्यपालन राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने पोर्ट ब्लेयर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में इस कार्यक्रम को संबोधित किया और हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

IMG_256IMG_256IMG_256

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले मत्स्यपालन विभाग ने भी इस अवसर पर सक्रिय रूप से हिस्सा लिया और आज नई दिल्ली के कृषि भवन में सामान्य योग प्रोटोकॉल का आयोजन करके अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2023 में अपना योगदान दिया। इस अवसर पर श्री जतिंदर नाथ स्वैन, आईएएस, मत्स्य पालन सचिव, डॉ अभिलक्ष लिखी, आईएएस, ओएसडी (मत्स्यपालन), श्री सागर मेहरा, संयुक्त सचिव (अंतर्देशीय मत्स्यपालन) और अन्य गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

IMG_256IMG_256IMG_256

इसके अलावा, भारतीय मात्स्यिकी सर्वेक्षण (एफएसआई), केंद्रीय तटीय अभियांत्रिकी संस्थान (सीआईसीईएफ), राष्ट्रीय मात्स्यिकी पोस्ट हार्वेस्ट प्रौद्योगिकी और प्रशिक्षण संस्थान, (एनआईपीएचएटीटी), राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड (एनएफडीबी), केन्द्रीय मात्स्यिकी, नौचालन एवं इंजीनियरिंग प्रशिक्षण संस्थान (सिफनेट), तटीय जलीय कृषि प्राधिकरण (सीएए) जैसे सभी क्षेत्रीय संस्थानों में योग प्रोटोकॉल का आयोजन किया गया।

***

एमजी/एमएस/एआर/एके-


(रिलीज़ आईडी: 1934321) आगंतुक पटल : 242
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu