रक्षा मंत्रालय
आईएनएस त्रिशूल (मोम्बासा में पोर्ट कॉल)
प्रविष्टि तिथि:
31 MAY 2023 9:16PM by PIB Delhi
भारत-अफ्रीका संबंधों को और मजबूत करने के लिए, भारतीय नौसेना ने महाद्वीप में अपने 5-देशों के दौरे की शुरुआत की। भारतीय नौसेना के जहाज त्रिशूल ने कप्तान कपिल कौशिक की कमान में, 26 से 29 मई, 2023 तक मोम्बासा, केन्या में पोर्ट कॉल किया। यह यात्रा अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ भारत के सौहार्दपूर्ण संबंधों को दर्शाती है और माननीय प्रधानमंत्री के विजन सागर - क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास के अनुरूप भी है।
पोर्ट कॉल के दौरान, भारतीय और केन्याई नौसेनाओं ने सहयोग और आपसी समझ बढ़ाने के उद्देश्य से पेशेवर बातचीत, डेक यात्राओं और खेलों में आदान-प्रदान की एक विस्तृत श्रृंखला में भाग लिया।
27 मई 2023 को, दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने संयुक्त रूप से 21 जून 2023 को दुनिया भर में मनाए जाने वाले 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) के आयोजन के लिए मटोंगवे नौसेना बेस, मोम्बासा में एक योग सत्र में भाग लिया। भारत की एकता और सभी मित्र देशों तक पहुंच को प्रदर्शित करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोह के लिए एक 'ओशन रिंग ऑफ योग' प्रस्तावित किया गया है, जिसमें विदेशी बंदरगाहों पर योग किया जाएगा। दोनों नौसेनाओं के कर्मियों ने दोस्ताना वॉलीबॉल मैच में भी भाग लिया।
यह जहाज 27 और 28 मई 2023 को आगंतुकों के लिए खुला था। भारतीय नौसेना कर्मियों द्वारा 28 मई को 'आइसलैंड मुस्लिम गर्ल्स ऑर्फनेज' में एक चिकित्सा आउटरीच शिविर भी आयोजित किया गया था, जिसमें बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई थी।
29 मई 2023 को, जहाज ने केन्याई नौसेना के जहाज जसीरी के साथ एक समुद्री साझेदारी अभ्यास में भाग लिया।
तलवार श्रेणी का दूसरा जहाज आईएनएस त्रिशूल, 25 जून 2003 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। जहाज की कार्गो क्षमता लगभग 3,700 टन है, यह 125 मीटर लंबा है और इसकी गति 30 समुद्री मील तक है। जहाज हथियारों और सेंसर की बहुमुखी सुविधाओं से लैस है और बहुउद्देशीय हेलीकॉप्टरों को ले जाने में सक्षम है। इससे जहाज को कई तरह से उपयोगी बनाने में मदद मिलती है। जहाज में 30 अधिकारियों और 300 नाविकों का दल है।
********
एमएजी/एमएस/आरपी/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 1930964)
आगंतुक पटल : 188