वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

कूटनीति की भूमिका राष्ट्रों के बीच विश्वास विकसित करना है और यह भारत की सफलता में एक प्रेरक शक्ति होगी: श्री पीयूष गोयल


भारत को विकसित राष्ट्र बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती: श्री पीयूष गोयल

वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत की

Posted On: 31 MAY 2023 8:20PM by PIB Delhi

कूटनीति की भूमिका राष्ट्रों के बीच विश्वास विकसित करना है और यह भारत की सफलता में एक प्रेरक शक्ति होगी। वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और वस्त्र मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 2022 बैच के भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बातचीत में यह बात कही।

सेवा में चयन के लिए प्रशिक्षु अधिकारियों को बधाई देते हुए श्री गोयल ने कहा कि सरकार का हिस्सा होने से आपको देश की सेवा करने का अवसर मिलता है और आप देश के ब्रांड एंबेसडर होंगे। उन्होंने कहा कि आप जरूरत और तनाव में भारतीय लोगों के साथ कैसे व्यवहार करते हैं और काम करते हैं, इससे उनमें बड़ा फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा कि याद रखें कि आप दुनिया में जहां भी तैनात हैं, आप देश की सेवा कर रहे हैं।

श्री गोयल ने कहा कि कोई भी देश बिना खुले और दुनिया के साथ बिना जुड़े प्रगति नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें ताकत की स्थिति से जुड़ना होगा और युवा अधिकारियों को रणनीतिक रूप से सोचने,खुद की सोच बनाने और स्थिरता जैसे नए युग के क्षेत्रों के बारे में जानने, परिणाम सुनिश्चित करने, खुद को और अपनी सीमाओं को चुनौती देने और उन्हें टीम के रूप में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित किया।

श्री गोयल ने बताया कि अधिकारियों का मुख्य कार्य कूटनीति होगा लेकिन उन्हें सरकारी ढांचे में विविध अनुभव प्राप्त होंगे। उन्होंने उनसे कहा कि अगर हम अपने दृष्टिकोण में सकारात्मक हैं तो हम हर भूमिका और चुनौती में अवसर देखते हैं।

श्री गोयल ने प्रधानमंत्री मोदी को उद्धृत किया जिन्होंने कहा था, “हमारे युवा विकसित भारत की दृष्टि से देश की अमृत यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।श्री गोयल ने कहा कि आपको कर्तव्य की भावना के साथ काम करना होगा और इसे प्राप्त करने के लिए सामूहिक रूप से काम करना होगा। आप इतिहास के निर्माण के गवाह होंगे क्योंकि पृथ्वी पर कोई भी शक्ति भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकती है। श्री गोयल ने कहा कि हम दुनिया भर में भारत के लिए जो सकारात्मकता देख रहे हैं वह अविश्वसनीय है, भारतीय पासपोर्ट का मूल्य और सम्मान अद्वितीय है।

श्री गोयल ने बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि महिलाओं की संख्या देखकर वास्तव में प्रसन्नता हो रही है, क्योंकि यह आज के न्यू इंडिया और नारी शक्ति को दर्शाता है।

श्री गोयल ने कहा कि न्यू इंडिया समावेशी होगा और संपूर्ण सरकारी दृष्टिकोण के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के अवसरों से भरा होगा और आप हमारे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत करने में हमारे प्रयासों में योगदान देंगे। वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने उन्हें बताया कि हाल ही में हमने रिकॉर्ड 88 दिनों में एक मुक्त व्यापार वार्ता को पूरा करने का रिकॉर्ड बनाया है - यह सब इस प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों के योगदान और समर्पण के कारण हुआ है, जिसमें वाणिज्य मंत्रालय में तैनात भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी भी शामिल हैं।

श्री गोयल ने बताया कि विदेश और वाणिज्य मंत्रालय एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि व्यापार और निवेश ऐसे क्षेत्र हैं जहां हम एक दूसरे पर निर्भर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आप अपनी तैनाती वाले देशों में हमारी आंख और कान हैं। उन्होंने कहा कि हमें विस्तार करने के अवसरों, गुणवत्ता मानकों में सुधार कैसे किया जाए इत्यादि, बारे में जानकारी दें।

**********

एमजी/ एमएस/आरपी/ एकेएस



(Release ID: 1928894) Visitor Counter : 176


Read this release in: English , Urdu