इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

मॉय गव आईएचएम, पूसा के सहयोग से कल ‘युवा प्रतिभा-पाककला टैलेंट हंट’ शुरु करेगा

Posted On: 11 MAY 2023 7:45PM by PIB Delhi

भारत की समृद्ध पाक विरासत को प्रतिबिंबित करने और स्वाद, स्वास्थ्य, पारंपरिक ज्ञान, सामग्री और व्यंजनों से दुनिया को सिखाने, इसके मूल्य और महत्व को समझने के लिए मॉय गव, आईएचएम, पूसा के सहयोग से युवा प्रतिभा - पाककला टैलेंट हंटकल 12 मई, 2023 को शुरु कर रहा है।

जागरूकता पैदा करने और मिलेटस के उत्पादन और खपत को बढ़ाने के उद्देश्य से, वर्ष 2023 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा ' अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष' घोषित किया गया है। यह घोषणा भारत के प्रस्ताव के बाद की गई और इसके जरिए भारत खुद को मिलेट के एक वैश्विक केंद्र के रूप में खुद को स्थापित कर सकता है। मिलेट सदियों से हमारे आहार का अभिन्न अंग रहा है।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भूले हुए व्यंजनों को सामने लाना और युवा और महत्वाकांक्षी शेफों और घरेलू रसोइयों की पाक प्रतिभा को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न मिलेट प्रतिभागियों को स्वस्थ और सतत सामग्री के साथ खाना पकाने में अपनी रचनात्मकता और नवीनता दिखाने का एक अनूठा अवसर प्रदान करते हैं, जिससे प्रतिभागियों की बहुमुखी प्रतिभा के बारे में जागरूकता पैदा की जा सकेगी।

 

लक्ष्य और उद्देश्य:

  • भारतीय युवाओं की पाक कला प्रतिभा को बढ़ावा देना।
  • खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए पोषक अनाज (मिलेटस) के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करना।
  • मिलेट की राष्ट्रीय पहुंच को बढ़ावा देना।
  • भोजन बनाने में मिलेट को शामिल करना।

 

कैसे भाग लें:

  1. https://innovateindia.mygov.in/ पर लॉग इन करें।
  2. प्रतियोगिता 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के भीतर भारत के नागरिकों के लिए खुली है।
  3. सभी प्रविष्टियां मॉयगव पोर्टल पर जमा की जानी चाहिए। किसी अन्य माध्यम से जमा की गई प्रविष्टियों पर मूल्यांकन के लिए विचार नहीं किया जाएगा।
  4. व्यंजन/ व्यंजन विधि घर का बना होना चाहिए, जिसमें 50 प्रतिशत सामग्री मिलेट होनी चाहिए।
  5. प्रतिभागियों को 3 फोटोग्राफ जमा करने होंगे: (i) उपयोग की गई सामग्री की फोटो; (ii) तैयार व्यंजन का फोटो और (iii) व्यंजन के साथ प्रतिभागी का फोटो।
  6. व्यंजन का विवरण शामिल सभी चरणों के साथ सटीक और स्पष्ट होना चाहिए।
  7. प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगी।
  8. प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी केवल एक बार ही भाग ले सकता है।
  9. शीर्ष 3 विजेताओं की घोषणा नई दिल्ली में फिनाले (फिजिकल इवेंट) में की जाएगी।

 

पुरस्कार और मान्यता:

  • प्रथम विजेता: ₹ 1,00,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र
  • दूसरा विजेता: ₹ 75,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र
  • तीसरा विजेता: ₹ 50,000/- + ट्रॉफी + प्रमाणपत्र
  • बाद के 12 प्रतियोगियों (अंतिम दौर में) को प्रत्येक को ₹5,000/- के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा

 

मेंटरशिप: यदि विजेता का शहर मेंटर के शहर से अलग है, तो शीर्ष तीन विजेताओं को एक महीने की अवधि के लिए एक मेंटरशिप स्टाइपेंड के साथ कार्यकारी शेफ्स द्वारा मेंटरशिप दी जाएगी।

मॉयगव नागरिकों को प्रतियोगिता में भाग लेने और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त करने के लिए आमंत्रित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए https://innovateindia.mygov.in/culinary-challenge/ पर जाएं।

**********

एमजी/एमएस/आरपी/केके



(Release ID: 1923580) Visitor Counter : 231


Read this release in: English , Urdu , Marathi