रक्षा मंत्रालय

भारत-थाईलैंड कॉर्डिनेटेड पैट्रॉल (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 35वां संस्करण

Posted On: 10 MAY 2023 6:16PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच भारत-थाईलैंड कॉर्डिनेटेड पैट्रॉल (इंडो-थाई कॉर्पेट) का 35वां संस्करण 03 से 10 मई 2023 तक आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना जहाज (आईएनएस) केसरी, एक स्वदेश निर्मित एलएसटी (एल) और थाई मैजेस्टी के जहाज़ (एचटीएमएस) सैबुरी, एक चाओ फ्राया क्लास फ्रिगेट, और दोनों नौसेनाओं के समुद्री गश्ती विमानों ने अंडमान सागर में अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पर कॉर्पेट में भाग लिया।

दोनों देशों के बीच समुद्री संबंधों को मजबूत करने की दिशा में और हिंद महासागर के इस महत्वपूर्ण हिस्से को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए सुरक्षित और संरक्षित रखने के उद्देश्य से भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना 2005 से अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर द्वि-वार्षिक कॉर्पेट अभ्यास का आयोजन कर रही है। कॉर्पेट नौसेनाओं के बीच समझ और अंतर-क्षमता का निर्माण करता है और गैर-कानूनी गैर-नियमित एवं अनियमित (आईयूयू) तरीके से मछली पकड़ने, मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी और सशस्त्र डकैती जैसी गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने और दबाने के लिए उपाय प्रदान करता है। यह आगे चलकर तस्करी और अवैध आप्रवासन की रोकथाम और समुद्र में खोज और बचाव (एसएआर) अभियानों के संचालन के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करके परिचालन तालमेल को बढ़ाने में मदद करता है।

भारत सरकार के सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण के तहत, भारतीय नौसेना क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने की दिशा में हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ रही है। यह द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यास, समन्वित गश्ती, संयुक्त ईईजेड निगरानी, ​​और मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) संचालन के माध्यम से हासिल किया गया है। भारतीय नौसेना और रॉयल थाई नौसेना के बीच करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, जिसमें गतिविधियों और बातचीत का एक व्यापक स्पेक्ट्रम शामिल है, जो पिछले कुछ वर्षों में मजबूत हुआ है।

35वां इंडो-थाई कॉर्पेट अंतर-संचालनीयता को मजबूत करने और भारत और थाईलैंड के बीच दोस्ती के प्रगाढ़ बंधन को मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना के प्रयासों को आगे ले जाने की दिशा में एक और कदम है।

**********

एमजी/एमएस/केके



(Release ID: 1923300) Visitor Counter : 361


Read this release in: English , Tamil , Urdu