सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

फरवरी 2023 के लिए औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के त्वरित अनुमान और उपयोग-आधारित सूचकांक (आधार 2011-12=100)

Posted On: 12 APR 2023 5:43PM by PIB Delhi

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान हर माह की 12 तारीख (यदि 12 तारीख को अवकाश होता तो फिर पिछले कार्य दिवस) को छह सप्ताह के अंतराल के साथ जारी किया जाता है और स्रोत एजेंसियों से प्राप्त आंकड़ों के साथ इसे संकलित किया जाता है। एजेंसियां इस डेटा को उत्पादक कारखानों/प्रतिष्ठानों से प्राप्त करती हैं।

2- 2011-12 आधार के साथ फरवरी, 2023 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) का त्वरित अनुमान 138.7 रहा है। फरवरी, 2023 महीने में खनन, विनिर्माण और बिजली क्षेत्रों के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक क्रमशः  129.0, 136.8 और 174.0 पर रहे। आईआईपी की संशोधन नीति के अनुसार बाद में त्वरित अनुमान संशोधित होकर जारी होंगे।

3. फरवरी, 2023 के महीने के लिए, उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, सूचकांक प्राथमिक वस्तुओं के लिए 139.7, पूंजीगत वस्तुओं के लिए 104.4, मध्यवर्ती वस्तुओं के लिए 143.2 और बुनियादी ढांचे/निर्माण सामग्री के लिए 164.0 पर रहा है। इसके अतिरिक्त, फरवरी, 2023 के महीने में उपभोक्ता टिकाऊ और उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तु के लिए सूचकांक क्रमशः 108.4 और 154.3 पर रहा है।

4. राष्ट्रीय औद्योगिक वर्गीकरण (एनआईसी-2008) के क्षेत्रीय, 2-अंकीय स्तर पर फरवरी 2023 माह के लिए औद्योगिक उत्पादन के सूचकांक के त्वरित अनुमानों का विवरण और उपयोग-आधारित वर्गीकरण क्रमशः तालिका I,II और III में दिए गए हैं।  उपयोगकर्ताओं को विनिर्माण क्षेत्र में परिवर्तनों की सराहना करने के लिए उद्योग समूहों द्वारा  विवरण IV (एनआईसी -2008 के 2 अंकों के स्तर के अनुसार) में दिया गया है, जो कि उद्योग समूहों के पिछले महीनों की माह-वार सूचकांक प्रदान करता है।

5. फरवरी, 2023 के आईआईपी के त्वरित अनुमानों के साथ,स्रोत एजेंसियों से प्राप्त अद्यतन आंकड़ों के आलोक में जनवरी 2023 के सूचकांकों में भी पहला संशोधन कर दिया गया है और नवंबर 2022 के सूचकांकों में भी अंतिम संशोधन कर दिया गया है। फरवरी 2023 के त्वरित अनुमानों, अक्टूबर 2022 के लिए पहला संशोधन और नवंबर 2022 के लिए अंतिम पुनरीक्षण को क्रमश: 92 प्रतिशत, 94 और 95 प्रतिशत की भारित प्रतिक्रिया दर पर किया गया है।

6. मार्च, 2023 के लिए सूचकांक शुक्रवार, 12 मई, 2022 को जारी किया जाएगा।

नोट:-1. यह प्रेस विज्ञप्ति सूचना मंत्रालय की वेबसाइट http://www.mospi.nic.in पर भी उपलब्ध है।

2. हिंदी में प्रेस विज्ञप्ति इस प्रकार है: यह http://mospi.nic.in/hi  पर भी उपलब्ध होगी।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें:

 

एमजी/एमएस/केजे



(Release ID: 1916002) Visitor Counter : 316


Read this release in: English , Urdu