वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नीलामी, समान मूल्य विधि के माध्यम से (i) "नई सरकारी प्रतिभूति  2028", (ii) ‘"7.26% सरकारी प्रतिभूति  2033", (iii) "7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052"

प्रविष्टि तिथि: 03 APR 2023 7:25PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने (i) लाभ आधारित नीलामी, समान मूल्य विधि के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए "नई सरकारी प्रतिभूति  2028", (ii) मूल्य आधारित नीलामी, समान मूल्य विधि के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए "7.26% सरकारी प्रतिभूति  2033" और (iii) मूल्य आधारित नीलामी, विविध मूल्य विधि के माध्यम से 11,000 करोड़ रुपये (अंकित) की अधिसूचित राशि के लिए "7.36% सरकारी प्रतिभूति 2052" की बिक्री (निर्गम/ पुनर्निर्गम) करने की घोषणा की है। भारत सरकार के पास उपरोक्त प्रत्येक प्रतिभूति में 2,000 करोड़ रुपये की सीमा तक, अतिरिक्त अभिदान बनाए रखने का विकल्प होगा। ये नीलामियाँ, भारतीय रिजर्व बैंक, मुंबई कार्यालय, फोर्ट, मुंबई द्वारा 06 अप्रैल, 2023, (गुरुवार) को संचालित की जाएगी। 

प्रतिभूतियों की बिक्री की अधिसूचित राशि के 5 प्रतिशत तक की राशि सरकारी प्रतिभूतियों की नीलामी में अप्रतिस्पर्धी बोली सुविधा योजना के अनुसार पात्र व्‍यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित की जाएगी।

नीलामी हेतु प्रतिस्पर्धी और अप्रतिस्पर्धी दोनों बोलियां भारतीय रिजर्व बैंक कोर बैंकिंग सोल्यूशन (-कुबेर) प्रणाली पर इलेक्ट्रॉनिक प्रपत्र में 06 अप्रैल, 2023 को प्रस्तुत की जानी चाहिए। अप्रतिस्पर्धी बोलियां अपराह्न 12:30 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के बीच और प्रतिस्पर्धी बोलियां अपराह्न 12:30 बजे से अपराह्न 01:30 बजे के बीच प्रस्तुत की जानी चाहिए।

नीलामियों के परिणाम की घोषणा 06 अप्रैल, 2023 (गुरुवार) को की जाएगी और सफल बोलीदाताओं द्वारा भुगतान 10 अप्रैल, 2023 (सोमवार) को किया जाएगा।

ये प्रतिभूतियां भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उनके समय समय पर यथा संशोधित परिपत्र
दिनांक 24 जुलाई, 2018 के सं. आरबीआई/2018-19/25, तहत जारीकेन्‍द्र सरकार की प्रतिभूतियों में कब निर्गमित लेन-देनसंबंधी दिशानिर्देशों के अनुसारकब निर्गमितकारोबार के लिए पात्र होंगी।

****

PPG/KMN


(रिलीज़ आईडी: 1913413) आगंतुक पटल : 316
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English