संस्‍कृति मंत्रालय

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के लिए उत्साह और कौशल को बढ़ावा देने तथा नवोन्मेषी एवं रचनात्मक नवप्रवर्तकों को एक अनूठा मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नवाचार महोत्सव का आयोजन किया

Posted On: 25 MAR 2023 7:54PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने आज नई दिल्ली में नवाचार महोत्सव के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0017LT2.jpg

हमारे समुदाय में तार्किक सोच को आकार देने में नवाचार के महत्व और प्रयोग एवं वैज्ञानिक पद्धति के प्रभाव का अनुभव करते हुए, राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र ने दिल्ली में 25 और 26 मार्च, 2023 को नवाचार महोत्सव का आयोजन किया है। इसका उद्देश्य विज्ञान के प्रति उत्साह और कौशल को बढ़ावा देना तथा प्रौद्योगिकी, अभिनव एवं रचनात्मक नवप्रवर्तकों को एक अनूठा मंच प्रदान करना है।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002L2MR.jpg

महोत्सव का उद्घाटन भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के पूर्व सचिव और एनएएसआई के अध्यक्ष प्रोफेसर बलराम भार्गव (मुख्य अतिथि) द्वारा किया गया। डीआरडीओ के अग्नि, विस्फोटक और पर्यावरण सुरक्षा केंद्र, दिल्ली के प्रमुख डॉ. प्रसून रॉय ने उद्घाटन समारोह में विस्फोट और बैलिस्टिक शमन के लिए पॉलिमर कोटिंग विषय पर व्याख्यान दिया।

समापन समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के निदेशक, डॉ. देबाशीष मोहंती द्वारा 26 मार्च, 2023 को शाम 4.00 बजे की जाएगी।

नवाचार महोत्सव में इनोवेशन फेयर, क्रिएटिव रोबो डिजाइन, परिवारों के लिए अभिनव चुनौती, परिवार साइंस क्विज, लोकप्रिय साइंस व्याख्यान, बौद्धिक संपदा अधिकार पर वर्कशॉप और आइडिया कॉन्टेस्ट शामिल हैं।

नवाचार महोत्सव सभी के लिए खुला, उत्साहजनक और सुलभ है। यह सभी आयु समूहों के नागरिकों की भागीदारी के लिए है। यह आविष्कार, रचनात्मकता और साधन संपन्नता को  प्रदर्शित करता है।

Description: https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0038RER.jpg

यह विभिन्न तकनीकी दुनिया के निर्माताओं के साथ वार्तालाप करने का अवसर भी प्रदान करता है और उन्नत डिजाइन के लिए नए टूल पेश करते समय खोज एवं अन्वेषण का समर्थन करता है। इसके अन्य उद्देश्य में लोगों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें अपने निजी जीवन एवं अपने समुदाय में बदलाव के प्रतिनिधि बनकर शामिल होना है। महोत्सव के दौरान, पूर्व पंजीकरण के आधार पर छात्रों और सामान्य आगंतुकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

यह महोत्सव लोगों को उनके अभिनव कार्यों और अतीत में उनके द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करता है। यह अन्वेषकों के लिए अपना रचनात्मक कार्य दिखाने और विभिन्न क्षेत्रों के अन्य लोगों के साथ वार्तालाप करने का एक मंच है। यह वयस्कों और बच्चों द्वारा स्वयं की जाने वाली बहुत सी गतिविधियों को प्रकट करने के साथ संवाद का भी एक अवसर प्रदान करता है।

**

एमजी/एमएस/एआर/एसएस/वाईबी



(Release ID: 1910923) Visitor Counter : 184


Read this release in: English , Urdu