पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया

प्रविष्टि तिथि: 21 MAR 2023 10:13PM by PIB Delhi

नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय प्राणी उद्यान (दिल्ली चिड़ियाघर) में आज अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया गया। इस साल के अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस की विषय-वस्तु "वन और स्वास्थ्य" रखी गई है। यह दिवस हमारे जीवन में जंगलों के महत्त्व को उजागर करता है, क्योंकि यह एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र है जो पेड़-पौधों के माध्यम से हमें हमारी सेहत सही रखने के लिए कई चीजें प्रदान करता है फिर चाहे वो शुद्ध जल हो, शुद्ध हवा हो या फिर जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन का अवशोषण करना क्यों न हो। वनों से हमें जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति भी होती है।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001XV9O.jpg



अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के महत्व को दर्शाते हुए एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें शामिल होकर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के सभी कर्मचारियों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के शिक्षण केंद्र में आगंतुकों के लिए डूडल कला गतिविधि और मिशन लाइफ पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया।



https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002WIX1.jpg



अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का यह आयोजन जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए वन संसाधनों के सतत प्रबंधन के महत्व के बारे में प्रतिभागियों के बीच जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से किया गया था। इस मौके पर प्राकृतिक संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण का संरक्षण करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी पर बल दिया गया।

*****

एमजी/एमएस/एआर/एनके


(रिलीज़ आईडी: 1909373) आगंतुक पटल : 397
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu