श्रम और रोजगार मंत्रालय
जनवरी 2023 के महीने में ईएसआई योजना के तहत 16.27 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए
जनवरी 2023 के महीने में ईएसआई योजना के तहत लगभग 22,800 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किये गए
जनवरी 2023 में 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को ईएसआई योजना का लाभ दिया गया
प्रविष्टि तिथि:
15 MAR 2023 7:17PM by PIB Delhi
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के अनंतिम पेरोल डेटा के अनुसार, जनवरी, 2023 के महीने में 16.27 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा गया है। पेरोल डेटा की साल-दर-साल तुलना से स्पष्ट होता है की ऐसे 17.88 लाख कर्मचारियों की वृद्धि हुई है, जिन्होंने जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईएसआई योजना में योगदान दिया है।
आंकड़ों के अनुसार, कर्मचारी राज्य बीमा निगम के तहत जनवरी, 2023 के महीने में लगभग 22,800 नए प्रतिष्ठान पंजीकृत किए गए हैं, जिसके माध्यम से उनके कर्मचारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित हुआ है।
माह के दौरान जोड़े गए कुल 16.27 लाख कर्मचारियों में से, 25 वर्ष तक की आयु वाले 7.52 लाख कर्मचारियों ने पंजीकरण कराया है। इससे पता चलता है कि देश के युवाओं को देश में रोजगार के अच्छे अवसर मिल रहे हैं।
पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से संकेत मिलता है कि जनवरी, 2023 में केवल महिला सदस्यों का नामांकन 13.22 लाख रहा है। डेटा यह भी दर्शाता है कि जनवरी के महीने में कुल 44 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया है। यह दिखाता है कि ईएसआईसी अपना लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
पेरोल डेटा अनंतिम है, क्योंकि डेटा-निर्माण एक सतत प्रक्रिया है।
*********
एमजी / एमएस / एआर / जेके
(रिलीज़ आईडी: 1907524)
आगंतुक पटल : 266