इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री राजीव चंद्रशेखर कल मनीकंट्रोल इंडिया फिनटेक कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे


सम्मेलन में भारत के फिनटेक इकोसिस्टम के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 06 MAR 2023 6:49PM by PIB Delhi

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर कल मुंबई में मनीकंट्रोल इंडिया फिनटेक कॉन्क्लेव कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

श्री राजीव चंद्रशेखर भारत में फिनटेक इकोसिस्टम के विकास पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे और इस मुद्दे पर भी विचार-विमर्श होगा कि किस तरह से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर की सबसे बड़ी सफलता की गाथाओं में से एक रहा है।

उनके संबोधन के बाद मनीकंट्रोल की डिप्टी एडिटर सुश्री श्वेता पुंज और मनीकंट्रोल के स्टार्टअप्स एंड न्यू इकोनॉमी में एडिटर-टेक श्री चंद्रा आर. श्रीकांत द्वारा संचालित एक इंटरैक्टिव सत्र भी आयोजित किया जाएगा।

श्री राजीव चंद्रशेखर 7 मार्च की सुबह मुंबई पहुंचेंगे और देर शाम को नई दिल्ली वापस जाने के लिए प्रस्थान करेंगे।

****

एमजी/एमएस/एआर/एनके/एसएस  


(रिलीज़ आईडी: 1904699) आगंतुक पटल : 309
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu