सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
राष्ट्रीय न्यास 3 मार्च को डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगजनों की प्रतिभा और कौशल को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एकदिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करेगा
प्रविष्टि तिथि:
02 MAR 2023 6:09PM by PIB Delhi
राष्ट्रीय न्यास 3 मार्च, 2023 को डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र, नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर की एकदिवसीय प्रदर्शनी आयोजित करेगा। संसद के एक अधिनियम द्वारा 1999 में ऑटिज्म, सेरेब्रल पाल्सी, मानसिक मंदता और विभिन्न रूप में निशक्तता वाले दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए गठित राष्ट्रीय ट्रस्ट एक सांविधिक निकाय है।
राष्ट्रीय न्यास के अध्यक्ष और दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव श्री राजेश अग्रवाल सुबह 10:00 बजे प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रदर्शनी के दौरान, बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगजन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम (नृत्य, कला, गायन, आदि) के रूप में अपनी प्रतिभा और कौशल को प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, वे अपने तैयार किए हुए उत्पादों का भी प्रदर्शन करेंगे। राष्ट्रीय न्यास के पंजीकृत संगठनों द्वारा 19 स्टॉल लगाए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगजनों द्वारा योग प्रदर्शन, बिहू नृत्य और देशभक्ति नृत्य शामिल हैं। प्रदर्शनी के दौरान 10 पंजीकृत संगठन अन्य क्रियाकलाप भी प्रदर्शित करेंगे।
मुस्कान पेरेंट्स एसोसिएशन, दिल्ली की अध्यक्ष डॉ. शांति औलक, 'बौद्धिक और विकासात्मक दिव्यांगजन के साथ काम करने के अनुभव को साझा करने' के विषय पर बात करेंगी। इसके अलावा, प्रदर्शनी के दौरान 2 कार्यरत दिव्यांगजन अपने अनुभव साझा करेंगे।
***
एमजी/एमएस/एआर/एसकेएस/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 1903735)
आगंतुक पटल : 294