पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय
36वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2023 हरियाणा के फरीदाबाद में 03 से 19 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा
प्रविष्टि तिथि:
03 FEB 2023 7:02PM by PIB Delhi
36वां अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेला 2023 हरियाणा के फरीदाबाद में 03 से 19 फरवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आठ पूर्वोत्तर राज्य मेले के थीम राज्य हैं। एनईआरएएमएसी और उत्तर एनईएचएचडीसी नोडल एजेंसियां हैं जो पूर्वोत्तर क्षेत्र थीम राज्य पवेलियन की स्थापना कर रही हैं। मंडप में एक स्थायी संरचना शामिल होगी जिसमें पूर्वोत्तर क्षेत्र के सभी राज्यों के तत्व, फैशन शो, रंगारंग कार्यक्रम, कारीगरों के स्टॉल, सांस्कृतिक कार्यक्रम के अतिरिक्त पूर्वोत्तर क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली कई अन्य गतिविधियां और क्षेत्र में प्रगति तथा विकास पर प्रकाश डालने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।
***
एमजी/एएम/एसकेजे/एमएस
(रिलीज़ आईडी: 1896293)
आगंतुक पटल : 725