कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

लद्दाख के हानले में भारत के पहले नाइट स्काई सैंक्चुअरी पर काम जोरों पर चल रहा है और एक महीने में पूरा हो जाएगा


लद्दाख के उपराज्यपाल आर. के. माथुर ने आज नॉर्थ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह से मुलाकात की

रोजगार मेले के तहत लद्दाख प्रशासन ने केंद्रशासित प्रदेश के लगभग एक हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए

Posted On: 25 NOV 2022 5:35PM by PIB Delhi

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत सीएसआईआर द्वारा लद्दाख के हानले में स्थापित किए जा रहे भारत के पहले नाइट स्काई सैंक्चुअरी पर काम जोरों पर चल रहा है और एक महीने में पूरा हो जाएगा। नाइट स्काई सैंक्चुअरी दुनिया भर के पर्यटकों को सुंदर लद्दाख की ओर आकर्षित करेगा और इस क्षेत्र में खगोल-पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
यह बात आज यहां केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कही, जब लद्दाख के उपराज्यपाल आर. के. माथुर ने आज नॉर्थ ब्लॉक में उनसे मुलाकात की।

IMG_256


इससे पहले इसी साल सितंबर के महीने में दोनों के बीच बैठक हुई थी, जब केंद्रीय मंत्री ने घोषणा की थी कि लद्दाख में भारत के पहले डार्क स्काई रिजर्व "नाइट स्काई सैंक्चुअरी" की स्थापना तीन महीने के अंदर हो जाएगी। दोनों नेताओं ने केंद्र शासित प्रदेश से संबंधित विकास संबंधी कई मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की।

श्री आर. के. माथुर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को लद्दाख में 31 अक्टूबर को आयोजित रोजगार मेले के बारे में अवगत कराया, जहां केंद्रशासित प्रदेश के प्रशासन ने देश के योग्य युवाओं को नौकरी देने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आह्वान को आगे बढ़ाते हुए लगभग एक हजार स्थानीय युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हमेशा लद्दाख और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

IMG_256



डॉ. जितेंद्र सिंह ने लद्दाख में विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य करने में आरके माथुर के नेतृत्व वाले लद्दाख प्रशासन के प्रयासों की सराहना की। केंद्रीय मंत्री ने केंद्रशासित प्रदेश में विकासात्मक परियोजनाओं को पूरा करने में केंद्र की हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
माथुर ने केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को लद्दाख में कई जन कल्याणकारी और विकासात्मक परियोजनाओं की स्थिति से अवगत कराया।

IMG_256



भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने एक अनूठी और अपनी तरह की पहली पहल के तहत लद्दाख में भारत का पहला "नाइट स्काई सैंक्चुअरी" स्थापित करने का बीड़ा उठाया है। प्रस्तावित डार्क स्काई रिजर्व चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के एक हिस्से के रूप में लद्दाख के हानले में स्थित होगा। यह भारत में खगोल पर्यटन को बढ़ावा देगा और यह ऑप्टिकल, इन्फ्रा-रेड और गामा-रे टेलीस्कोप के लिए दुनिया की सबसे ऊंची जगहों में से एक होगा।


*****

एमजी/एएम/केसीवी/वाईबी


(Release ID: 1893593) Visitor Counter : 167


Read this release in: English , Urdu