सूचना और प्रसारण मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन इफ्फी-53 की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन एमपीटी की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
06 NOV 2022 3:21PM by PIB Delhi
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज रात 6 नवंबर 2022 को आधिकारिक दौरे पर गोवा पहुंचेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, उनकी 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होने वाले 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) की तैयारियों की समीक्षा करने और मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा तथा आकलन करने की योजना है। जबकि मंत्री महोदय ने सोमवार 7 तारीख को सुबह इफ्फी के आयोजन में शामिल विभिन्न संगठनों से प्रस्तुतियां मांगी हैं, दोपहर में डॉ. एल. मुरुगन मोरमुगाओ पोर्ट ट्रस्ट में खड़े सर्वेक्षण जहाजों एमएफवी सागरिका और एमएफवी येलोफिन का दौरा करेंगे, जिसके बाद वे डेमो फिशिंग ट्रिप के लिए नौकायन करेंगे।
***
एमजी/एएम/जीबी/वाईबी
(रिलीज़ आईडी: 1893326)
आगंतुक पटल : 111