युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में प्रो कबड्डी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की टीमों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे
प्रविष्टि तिथि:
14 DEC 2022 8:31PM by PIB Delhi
काशी तमिल संगमम में चल रहे खेल उत्सव का समापन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के परिसर में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच कबड्डी मैच के साथ होगा।
प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी इस मैच में भाग लेंगे। इस मैच का प्रसारण दूरदर्शन पर शाम 4:30 बजे से किया जाएगा।
कल खेल में भाग लेने वाले प्रो कबड्डी के कुछ खिलाड़ी हैं:
टीम उत्तर प्रदेश:
1. अभिषेक सिंह - तेलुगु टाइटन्स
2. हरेंद्र कुमार - यू मुंबा
3. विजय - तेलुगु टाइटन्स
टीम तमिलनाडु:
1. चंद्रन रंजीत - गुजरात जायंट्स
2. साजिन चंद्रशेखर - पटना पाइरेट्स
भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) ने 8 दिसंबर से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में इस 8 दिवसीय "खेल शिखर सम्मेलन" का आयोजन किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की ओर से भाग लेने वाली पुरुष और महिला दोनों की टीमों के बीच कुल 9 खेल प्रतियोगिताएं हुईं। ।
*****
एमजी/एएम/आरके
(रिलीज़ आईडी: 1886430)
आगंतुक पटल : 164