रेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अगले चरण के लिए अभ्यर्थि‍यों की शॉर्टलिस्टिंग हेतु 1,03,769 लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) रिक्तियों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के परिणाम आरआरबी द्वारा सभी जोनल रेलवे के लिए 22.12.2022 से घोषित किए जा रहे हैं

प्रविष्टि तिथि: 23 DEC 2022 6:02PM by PIB Delhi

1,03,769 लेवल-1 (पूर्ववर्ती ग्रुप डी) रिक्तियों को भरने के लिए सीईएन आरआरसी 01/2019 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पूरे देश में 400 से अधिक केंद्रों में अंग्रेजी और हिंदी सहित 15 भाषाओं में लगभग 1.11 करोड़ अभ्यर्थि‍यों के लिए आरआरबी द्वारा 17 अगस्त, 2022 से 11 अक्टूबर, 2022 तक पांच चरणों में 33 दिनों में 99 पालियों में आयोजित की गई थी। सभी अभ्यर्थि‍यों को उनके घर के नजदीक स्थित परीक्षा केंद्रों में ही समायोजित करने के लिए भरसक प्रयास किए गए थे। महिला और दिव्यांग अभ्यर्थि‍यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई थी।  आधे अभ्यर्थि‍यों को 100-150 किमी तक की सीमित आवाजाही वाले केंद्र आवंटित किए गए थे और अधिकतर अभ्यर्थि‍यों को अपने ही राज्य के भीतर 200-400 किलोमीटर तक की आवाजाही वाले केंद्र आवंटित किए गए थे। इस परीक्षा के आयोजन के साथ  ही आरआरबी ने अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्वेच्छा से आधारपर आधारित प्रमाणीकरण को लागू करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई है। इससे आरआरबी परीक्षाओं में किसी सही अभ्यर्थी के स्‍थान पर किसी छद्म व्‍यक्ति द्वारा धोखे से परीक्षा देने के चलन को खत्म करने में काफी मदद मिली है। अभ्यर्थि‍यों को 14 अक्टूबर, 2022 से लेकर 19 अक्टूबर, 2022 तक अंतरिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां दर्ज करने का अवसर दिया गया था।

अब उत्तर कुंजी को अंतिम रूप देने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के अगले चरण के लिए इस श्रेणी हेतु अधिसूचित रिक्तियों के तीन गुना अभ्यर्थि‍यों की शॉर्टलिस्टिंग के लिए आरआरबी द्वारा 22.12.2022 से सभी 16 जोनल रेलवे के लिए परिणाम घोषित किए जा रहे हैं।

***

एमजी/एएम/आरआरएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 1886174) आगंतुक पटल : 378
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu