विधि एवं न्याय मंत्रालय
प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
12 DEC 2022 1:36PM by PIB Delhi
अधिसूचना संख्या K-11019/49/2022-US.I/II दिनांक 11.11.2022 के माध्यम से, राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए श्री न्यायमूर्ति संजय विजयकुमार गंगापुरवाला, जोकि बंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम अवर न्यायाधीश हैं, को उस उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। वह उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद के कर्तव्यों का पालन श्री न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में अपनी नियुक्ति के परिणामस्वरूप बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पदभार छोड़ने की तिथि से करेंगे।
*********
एमजी/एएम/आर
(रिलीज़ आईडी: 1882967)
आगंतुक पटल : 186