वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

अक्टूबर 2021 के सूचकांक की तुलना में आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक अक्टूबर 2022 के दौरान 0.1 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा


जुलाई 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत के इसके अनंतिम स्तर से संशोधित हो कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंचा

अप्रैल-अक्टूबर 2022-23 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.2 प्रतिशत (अनंतिम) है

Posted On: 30 NOV 2022 5:07PM by PIB Delhi

अक्टूबर 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक ( आधार : 2011-12 =100 )

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक अक्टूबर 2021 के सूचकांक की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 0.1 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान उर्वरक, इस्पात, कोयला का उत्पादन तथा बिजली सृजन में बढोतरी हुई। आईसीआई चुने हुए आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में उत्पादन का संयुक्त और एकल निष्पादन की माप करता है। आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल होता है। वार्षिक और मासिक सूचकांक तथा विकास दर का विवरण क्रमशः अनुबेध 1 तथा 2 में दिया गया है।

2. जुलाई 2022 के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की अंतिम वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत के इसके अनंतिम स्तर से संशोधित हो कर 4.8 प्रतिशत हो गई। अप्रैल-अक्टूबर 2022-23 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.2 प्रतिशत (अनंतिम) है।

3-  आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है :

कोयला - कोयला उत्पादन ( भार : 10.33 प्रतिशत ) अक्टूबर 2021 की तुलना में बढ़ कर अक्टूबर 2022 के दौरान 3.6 प्रतिशत तक पहुंच गया। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 18.1 प्रतिशत बढ़ गया।

कच्चा तेल : कच्चे तेल के उत्पादन ( भार : 8.98 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 2.2 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.4 प्रतिशत घट़ गया।

प्राकृतिक गैस - प्राकृतिक गैस के उत्पादन ( भार : 6.88 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 4.2 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 0.9 प्रतिशत घट़ गया।

पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद - पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन ( भार : 28.4 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 3.1 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.1 प्रतिशत बढ़ गया।

उर्वरक - उर्वरक उत्पादन ( भार : 2.63 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 5.4 प्रतिशत की बढोतरी हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 10.5 प्रतिशत बढ़ गया।

इस्पात - इस्पात उत्पादन ( भार : 17.92 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 4.0 प्रतिशत की बढोतरी हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.1 प्रतिशत बढ़ गया।

सीमेंट - सीमेंट के उत्पादन ( भार : 5.37 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 4.3 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ गया।

बिजली - बिजली के उत्पादन ( भार: 19.85 प्रतिशत ) में अक्टूबर 2021 की तुलना में अक्टूबर 2022 के दौरान 0.4 प्रतिशत की बढोतरी हुई। इसका संचयी सूचकांक अप्रैल से अक्टूबर 2022-23 के दौरान पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.3 प्रतिशत बढ़ गया।

नोट 1 : अगस्त 2022, सितंबर 2022 तथा अक्टूबर 2022 के आंकड़ें अनंतिम हैं। स्रोत एजेंन्सियों के अद्यतन आंकड़ों के अनुरुप प्रमुख उद्योगों के सूचकांक आंकड़ों को संशोधित/ अंतिम रूप दिया जाता है।

नोट 2 : अप्रैल, 2014 से नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त बिजली सृजन के आंकड़े भी शामिल किए जाते हैं।

नोट 3 : ऊपर इंगित किए गए उद्योग वार भार आईआईपी से प्राप्त अलग अलग उद्योग भार हैं और 100 के बराबर आईसीआई के संयुक्त भार के अनुपात में बढ़ाए गए हैं।

नोट 4 : मार्च, 2019 से, परिष्कृत इस्पात के उत्पादन के भीतर  ‘ कोल्ड रोल्ड ( सीआर ) क्वायल्स ‘ मद के तहत हौट रोल्ड पिकल्ड एंड आॅयल्ड ( एचआरपीओ ) नामक एक नया इस्पात उत्पाद भी शामिल किया गया है।

नोट 5 : नवंबर, 2022 के लिए सूचकांक शुक्रवार 30 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।

अनुलग्नक 1

आठ प्रमुख उद्योगों का निष्पादन

****

एमजी/एएम/एसकेजे



(Release ID: 1880240) Visitor Counter : 122


Read this release in: English , Urdu , Tamil