मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

पशुपालन विभाग ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह के एक भाग के रूप में बेंगलुरु में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाएं (एनिमल क्वारंटाइन सर्टिफिकेशन सर्विसेज-एओक्यूसीएस) स्टेशन का उद्घाटन किया

Posted On: 26 NOV 2022 7:18PM by PIB Delhi


https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020GCU.jpg

 

केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजय कुमार बालियान ने बंगलौर के हसरघाटा में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाएं (एनिमल क्वारंटाइन सर्टिफिकेशन सर्विसेज-एओक्यूसीएस)  स्टेशन का उद्घाटन किया

मत्स्य पालन,पशुपालन और डेयरी  मंत्रालय  के पशुपालन विभाग ने आज को बेंगलुरु, कर्नाटक में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया। विभाग ने हसरघाटा बेंगलुरु में इस समारोह के हिस्से के रूप में पशु संगरोध प्रमाणन सेवाएं (एनिमल क्वारंटाइन सर्टिफिकेशन सर्विसेज-एओक्यूसीएस) स्टेशन का उद्घाटन किया। यह स्टेशन हाल ही में बनकर तैयार हुआ है और इसका उद्घाटन डॉ. संजीव कुमार बालियान, केन्द्रीय राज्य मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर सचिव, पशुपालन और डेयरी विभाग, भारत सरकार की उपस्थिति में किया गया।

एओक्यूसीएस, बेंगलुरु को अगस्त 2009 में शुरू किया गया था और यह स्टेशन अल्फा 3, केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, बेंगलुरु, कर्नाटक में हवाई अड्डे के उपग्रह कार्यालय से कार्य कर रहा है। अपनी स्थापना के बाद से इस स्टेशन ने अपने कार्य प्रभार में काफी वृद्धि देखी है और यहां पशुधन और पशुधन उत्पादों की आवाजाही में कई गुना वृद्धि हुई है। हालांकि, क्वारंटाइन सुविधा के अभाव में जीवित पशुओं जैसे घोड़े, मवेशी, भेड़, बकरी आदि के आयात को बेंगलुरु में आयात करने की अनुमति नहीं थीI

तदनुसार ही हसरघाटा, बेंगलुरु में 10 एकड़ क्षेत्र में निर्माण कार्य मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के वित्त पोषण के साथ शुरू हुआI इस कार्य को केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी), बेंगलुरु द्वारा पूर्ण किया गया है। यह स्टेशन अत्याधुनिक भवन और बुनियादी ढांचे के साथ बन कर तैयार हुआ है।

बेंगलुरु की परिवेशी जलवायु परिस्थितियों के साथ, यह परिकल्पना की गई है कि जलवायु परिस्थितियां अधिकतर जीवित पशुओं के आयात के लिए उपयुक्त होंगी और तब ऐसे आयातित पशुधन को हसरघाटा में क्वारंटाइन स्टेशन पर ठीक से अनुकूलित किया जा सकेगा।

यह स्टेशन देश में विशेषकर रूप से दक्षिणी भारत के राज्यों को पशुधन और पशुधन उत्पादों के आयात एवं निर्यात की सुविधा प्रदान करने के साथ ही  व्यापार को बढ़ावा देगा। एओक्यूसीएस स्टेशन नियत समय में पशुधन उत्पादों और पशुधन के आयात के लिए ऑनलाइन स्वीकृति प्रणाली से लैस होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए परिवर्तनकारी सिद्ध होगा।

*****

एमजी/एएम/एसटी/एजे



(Release ID: 1879254) Visitor Counter : 296


Read this release in: English , Urdu