सूचना और प्रसारण मंत्रालय

"मैं उस क्षति को स्क्रीन पर प्रोजेक्ट करना चाहता था, जो सभी मैक्सिकन लोगों को एकजुट करता है": निर्देशक नतालिया लोपेज़ गैलार्डो


"कहानी सिनेमा का सब कुछ नहीं, बल्कि कई तत्वों में से एक है": निर्देशक नतालिया लोपेज़ गैलार्डो

Posted On: 26 NOV 2022 7:11PM by PIB Delhi

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Manto-18JKC.jpg

'इफ्फी टेबल टॉक' में मंटो डी गेमस (रोब ऑफ जेम्स) के कलाकार और निर्माण टीम
 

गोवा में चल रहे 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पीआईबी द्वारा आयोजित 31वें 'इफ्फी टेबल टॉक' में फिल्म मंटो डी गेमस (रोब ऑफ जेम्स) की निर्देशक नतालिया लोपेज़ गैलार्डो ने कहा, "मैं हिंसा के सभी रूपों, जैसे अपहरण, हत्या, मानव तस्करी को मनोवैज्ञानिक लेंस के माध्यम से चित्रित करना चाहती थी। मैं उस ज़ख्म को पर्दे पर दिखाना चाहती थी था जो सभी मैक्सिकन लोग ढोते हैं जो हमें एकजुट करता है।

इस मैक्सिकन थ्रिलर फिल्म के निर्माता जोकिन डेल पासो ने कहा कि, "जब नतालिया ने इस प्रोजेक्ट के लिए मुझसे संपर्क किया, तो यह सिर्फ इसाबेल की कहानी थी, जो फिल्म के पात्रों में से एक है। जैसे-जैसे प्रोजेक्ट आगे बढ़ा, नतालिया ने पटकथा को उसके वर्तमान स्वरूप में बदल दिया।"

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Manto-2XXH7.jpg

'इफ्फी टेबल टॉक' में फिल्म निर्माता जोकिन डेल पासो

 

फिल्म निर्देशक, नतालिया लोपेज़ गैलार्डो के अनुसार, फिल्म का शीर्षक एक पुस्तक के एक वाक्यांश से लिया गया है जिस वाक्यांश की उन्होंने पढ़ा: "वास्तविकता रत्नों के वस्त्र की तरह होती है, और प्रत्येक रत्न में अन्य परिलक्षित होते हैं।" उनके लिए, फिल्म गहरे घावों को भरने और त्रासदियों से उबरने में सामूहिकता और संवेदना का उपयोग करने के बारे में है जिसे हम इन दिनों कम महत्वपूर्ण समझते हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Manto-3LR3K.jpg

 

नतालिया लोपेज गेलार्डो 53वें आईएफएफआई में मंटो डी गेमस (रॉब ऑफ जेम्स) की स्क्रीनिंग के दौरान

दर्शकों ने निर्देशक से पूछा कि क्या उन्होंने जानबूझकर कैमरे की गति को रोकने का प्रयास किया। इस सवाल के जवाब प्रसिद्ध फिल्म निर्माता ने स्पष्ट किया कि वे इसका अनुकरण करना चाहती थी कि हम त्रासदियों को कैसे एक स्थिर दर्शक के रूप में देखते हैं।

इसके अलावा कुछ फिल्म प्रेमियों ने उनसे क्लाइमेक्स पर स्पष्टीकरण की भी मांग की। इस पर निदेशक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पीड़िता और दोषी के बीच की सीमा को समाप्त करने की मांग की थी।

मंटो डी गेमस (रॉब ऑफ जेम्स) फिल्म की कहानी ग्रामीण मेक्सिको पर आधारित है, जहां विभिन्न सामाजिक वर्गों की तीन महिलाएं संगठित अपराध से जुड़े एक लापता व्यक्ति के मामले में त्रासदीपूर्ण तरीके से शामिल हो जाती हैं। संगठित अपराध मेक्सिको में बहुत अधिक प्रचलित है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Manto-435UF.jpg

फिल्म 'मंटो डी गेमस (रॉब ऑफ जेम्स)' का एक दृश्य

नतालिया लोपेज गैलार्डो ने अपने संबोधन के समापन में कहा कि नैरटिव सिनेमा का अंत या सब कुछ नहीं है, बल्कि यह फिल्म में छिटपुट संवाद को लेकर एक सवाल की प्रतिक्रिया के हिस्सों में से एक है।

सारांश:

एक निष्क्रिय तलाक के बीच इसाबेल अपने पैतृक घर के लिए अपने बच्चों के साथ शहर छोड़ देती हैं। उन्हें जल्द ही पता चलता है कि उनके घर की नौकरानी मारिया की बहन लापता हो गई हैं। इसाबेल इसके लिए सहायता की पेशकश करती हैं। इसके बाद लापता महिला की तलाश के लिए दोनों के बीच एक खुला समझौता होता है। इस बीच पुलिस कमांडर-इन-चार्ज रोबर्टा अपने बेटे को कार्टेल से बाहर निकालने का प्रयास करती हैं। ग्रामीण क्षेत्र भ्रम और खतरे के दलदल में फंसा हुआ है, लेकिन नियति के सामने यह दृढ़ संकल्प बना हुआ है।

कलाकार और क्रू:

निर्देशक: नतालिया लोपेज गैलार्डो

निर्माता: फर्नांडा डे ला पेजा, जोकिन डेल पासो, नतालिया लोपेज गैलार्डो

पटकथा: नतालिया लोपेज गैलार्डो

सिनेमैटोग्राफर: एड्रियन दुराजो

संपादक: नतालिया लोपेज गैलार्डो, उमर गुजमैन कास्त्रो, मिगुएल श्वेर्डफिंगर

कलाकार: नैलिया नॉरविंड, एंटोनिया ओलिवारेस, ऐडा रोआ, जुआन डैनियल गार्सिया, शर्लिन जवाला

2022 | स्पेनिश | 118 मिनट | रंगीन

 

निदेशक के बारे में:

नतालिया लोपेज गैलार्डो एक मैक्सिकन- बोलिवियन फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने मेक्सिको में सिनेमा की पढ़ाई की है। उन्हें 2008 के एरियल अवार्ड्स में 'साइलेंट लाइट' और फेनिक्स फिल्म अवार्ड्स में 'जौजा और हेली' (2015) के लिए सर्वश्रेष्ठ एडिटर के लिए नामांकित किया गया था। इसके अलावा कान्स में उनकी शॉर्ट फिल्म 'इन हेवन एज इट इज ऑन अर्थ' (2007) क्रिटिक्स वीक में चुनी गई थी।

इस पूरी बातचीत यहां देखें:

****

एमजी/एएम/केसीवी/एचकेपी/डीवी



(Release ID: 1879194) Visitor Counter : 249


Read this release in: Tamil , Urdu , English , Marathi