इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेल ने “सेल स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता- 2022” के परिणामों की घोषणा की

Posted On: 18 NOV 2022 5:25PM by PIB Delhi

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने आज “स्वर्ण जयंती कहानी लेखन प्रतियोगिता – 2022” के परिणामों की घोषणा की। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 27 मई, 2022 को सेल के वर्तमान “स्वर्ण जयंती वर्ष” (24 जनवरी, 1973) के दौरान किया गया था। हिंदी और अंग्रेजी, दोनों, भाषाओं में आयोजित यह प्रतियोगिता “पिछले पांच दशकों में राष्ट्र निर्माण में सेल के योगदान” पर केन्द्रित थी।

हिन्दी संवर्ग में, छत्तीसगढ़ के भिलाई के श्री दानी प्रसाद शर्मा ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर के डॉ. कमलेश गोगिया ने द्वितीय पुरस्कार जीता और नई दिल्ली के लक्ष्मी नगर के श्री रमेश चंद को तीसरा पुरस्कार विजेता घोषित किया गया। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सुश्री अनिमिका सहाय ने सांत्वना पुरस्कार जीता है।

अंग्रेजी संवर्ग में, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की सुश्री सुमोना राठौर ने प्रथम पुरस्कार जीता है। तीन लोगों -ओडिशा के राउरकेला की सुश्री अनिंदिता महापात्रा, ओडिशा के राउरकेला की सुश्री मुनमुन मित्रा और पश्चिम बंगाल के बर्नपुर के श्री अभिलाष कुमार शर्मा - ने दूसरा पुरस्कार जीता। इसी तरह, तीसरा पुरस्कार भी तीन लोगों- झारखंड के रांची के श्री राजीब बनर्जी, पश्चिम बंगाल के बर्नपुर के श्री पीयूष कमल और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की सुश्री अद्विका सहाय ने जीता। सांत्वना पुरस्कार भी तीन लोगों में बांटा गया।

इस प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिभागियों को अपनी रचनात्मकता और लेखन कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए किया गया था। इस प्रतियोगिता में देश भर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी कहानियों के माध्यम से पिछले पांच दशकों में राष्ट्र और समाज के निर्माण में सेल की भूमिका को दर्शाया। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जायेंगे। सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

****

एमजी / एएम / आर/डीके


(Release ID: 1877121) Visitor Counter : 374
Read this release in: English , Urdu