श्रम और रोजगार मंत्रालय
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक – अक्टूबर, 2022
Posted On:
18 NOV 2022 6:22PM by PIB Delhi
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (आधार 1986-87 = 100) माह अक्टूबर, 2022 में 10 एवं 9 अंक बढ़ कर क्रमशः 1159 (एक हजार एक सौ उनसठ) तथा 1170 (एक हजार एक सौ सत्तर) अंकों के स्तर पर रहे । सूचकांक के इस बदलाव में मुख्य योगदान खाद्य समूह का क्रमशः 9.15 और 8.35 अंक रहा । यह वृद्धि मुख्यतः चावल, गेहूँ-आटा, ज्वार, रागी, दालें, दूध, घी, ताज़ा/सूखी मछली, ताज़ा मुर्गी, प्याज, सूखी मिर्च, गरम मसाला, सब्जियाँ एवं फल, गुड़, इत्यादि की कीमतों के कारण रही ।
विभिन्न राज्यों के सूचकांकों में वृद्धि भिन्न-भिन्न रही । कृषि श्रमिकों के लिए 20 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 16 अंकों की वृद्धि रही । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1337 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 913 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।
ग्रामीण श्रमिकों के लिए 19 राज्यों के सूचकांकों में 1 से 15 अंकों की वृद्धि रही जबकि केरल राज्य का सूचकांक स्थिर रहा । तमिलनाडु राज्य का सूचकांक 1325 अंकों के साथ सूचकांक तालिका में शिखर पर रहा जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य का सूचकांक 962 अंकों के साथ सबसे नीचे रहा ।
राज्य स्तर पर, कृषि श्रमिकों के लिए तमिलनाडु राज्य के उपभोक्ता मूल्य सूचकांकों में 16 अंक व ग्रामीण श्रमिकों के लिए तमिलनाडु, त्रिपुरा तथा पश्चिम बंगाल राज्य के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में 15 अंक प्रत्येक की अधिकतम वृद्धि मुख्यत: चावल, गेहूँ-आटा, ताज़ा मछली, प्याज, सुखी मिर्च, सब्जियाँ एवं फल, इत्यादि की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण रहीं ।
कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रा स्फीति की यथार्थ दर माह अक्टूबर, 2022 में 7.22% और 7.34% रही जो कि सितम्बर, 2022 में 7.69% और 7.90% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 2.76% और 3.12% थी । इसी तरह, खाद्य मुद्रास्फीति की यथार्थ दर माह अक्टूबर, 2022 में 7.05% और 7.00% रही जो कि सितम्बर, 2022 में 7.47% और 7.52% तथा गत वर्ष के इसी माह के दौरान क्रमशः 0.39% और 0.59% थी ।


अखिल भारत उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सामान्य एवं वर्ग वार)
वर्ग
|
कृषि श्रमिक
|
ग्रामीण श्रमिक
|
सितम्बर, 2022
|
अक्टूबर, 2022
|
सितम्बर, 2022
|
अक्टूबर, 2022
|
सामान्य सूचकांक
|
1149
|
1159
|
1161
|
1170
|
खाद्य
|
1079
|
1093
|
1087
|
1100
|
पान,सुपारी आदि
|
1919
|
1925
|
1928
|
1935
|
ईंधन एवं प्रकाश
|
1274
|
1274
|
1266
|
1267
|
कपड़े,बिस्तरे व जूते
|
1206
|
1213
|
1243
|
1250
|
विविध
|
1205
|
1208
|
1211
|
1213
|


माह नवम्बर, 2022 के लिए कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 20 दिसम्बर 2022 को जारी किया जाएगा ।
अधिक जानकारी के लिए लिंक … पर क्लिक करें।
***
हिमानी/श्री साईं
(Release ID: 1877093)