विधि एवं न्याय मंत्रालय
प्रेस विज्ञप्ति
प्रविष्टि तिथि:
09 NOV 2022 5:09PM by PIB Delhi
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 223 द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, अधिसूचना सं. के-I10 19/42/2022-यूएस. I/II दिनांक 09.11.2022 के द्वारा राष्ट्रपति ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री टोडुपुनुरी अमरनाथ गौड़ को इसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करने के लिए नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न्यायमूर्ति श्री इंद्रजीत महंती, मुख्य न्यायाधीश, त्रिपुरा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त होने के पश्चात 11.11.2022 से प्रभावी होगी।
*****
एमजी / एएम / जेके /डीके-
(रिलीज़ आईडी: 1874775)
आगंतुक पटल : 272