संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

'नारी सम्मान' विषय पर राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित रंगारंग एवं ऊर्जावान नृत्य नाटिका का सेंट्रल विस्टा में मंचन

Posted On: 05 NOV 2022 8:24PM by PIB Delhi

आधुनिक भारतीय समाज के जनक कहे जाने वाले राजा राममोहन राय के जीवन पर आधारित रंगारंग एवं ऊर्जावान नृत्य नाटिका का आज कर्तव्य पथ एवं इंडिया गेट (सेंट्रल विस्टा) पर आयोजन किया गया। 'युगपुरुष राजा राममोहन राय' शीर्षक से यह कार्यक्रम 'नारी सम्मान' विषय पर आधारित है, जिसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय के राजा राममोहन राय लाइब्रेरी फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है।

कर्तव्य पथ पर 6 नवम्बर 2022 को भी नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा।

आजादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में, राजा राममोहन राय की 250 वीं जयंती के अवसर पर 22 मई, 2022 को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा एक साल तक चलने वाला उत्सव शुरू किया गया था।

जाने-माने कोरियोग्राफर निलय सेनगुप्ता  द्वारा निर्देशित 40 कलाकारों की यह श्रव्य-दृश्य प्रस्तुति भी उस अभियान का हिस्सा है जिसके तहत हर सप्ताह सेंट्रल विस्टा में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं।

राजा राम मोहन राय के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों को उनके महान कार्यों, उच्च आदर्शों और जीवनदर्शन से परिचित कराया। प्रदर्शन शाम छह बजे से शुरू हुआ और इस कार्यक्रम में सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह से नि:शुल्क था।

22 मई, 1772 को बंगाल के राधानगर में जन्मे राजा राममोहन राय ने भारत के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। वह ब्रह्म समाज के संस्थापक थे और उन्होंने हमेशा आधुनिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया।

 

*******

एमजी/एएम/एसएस


(Release ID: 1874058) Visitor Counter : 527


Read this release in: English , Urdu