सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में विशेष अभियान 2.0 को लागू किया गया

प्रविष्टि तिथि: 01 NOV 2022 4:22PM by PIB Delhi

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मिशन से प्रेरणा लेते हुए सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी संस्थानों में लंबित मामालों को कम करने के लिए स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया और मंत्रालय तथा इसके क्षेत्रीय कार्यालयों और स्वायत्त निकाय में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत लंबित मामलों को काफी हद तक कम किया। माननीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के मार्गदर्शन में समग्र अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है।

31 अक्टूबर, 2022 तक विशेष अभियान 2.0 के संबंध में मंत्रालय की उपलब्धियां संक्षेप में निम्नानुसार हैं:

संदर्भ श्रेणी

लक्ष्य

उपलब्धियां (31.10.2022 तारीख तक)

सांसदों के संदर्भ

5

5

राज्य सरकार के संदर्भ

2

2

जन शिकायतें

46

45

अपीलें

13

12

समीक्षा की गई भौतिक फ़ाइलों की संख्या

12445

12429

उन्मूलन के लिए पहचानी गई भौतिक फाइलों की संख्या

11963

11963

बंद की जाने वाली पहचान की गई -फाइलों की संख्या

32

31

आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता अभियानों की संख्या

86

86

कबाड़ के निपटान से प्राप्त राजस्व (रुपये में)

-

रुपये 45,53,771/-

 

विशेष अभियान 2.0 के अंतर्गत मुख्य रूप से क्षेत्रीय कार्यालयों, स्मारकों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई पर ध्यान दिया गया। अभियान के कुछ मुख्य अंश नीचे दिए गए हैं:

  1. क्षेत्रीय कार्यालय औरंगाबाद ने बुद्ध गुफा परिसर में सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

 

  1. अंचल कार्यालय एवं क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर ने आमेर किला, जयपुर के गलियारे में स्वच्छता अभियान चलाया।

 

  1. क्षेत्रीय कार्यालय रांची ने बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

  1. क्षेत्रीय कार्यालय मदुरै के अंतर्गत उप क्षेत्रीय कार्यालय तंजावुर ने बृहदीश्वर मंदिर में सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर ने महादेव घाट गलियारे की सफाई की और रायपुर के हाटकेश्वर महादेव मंदिर में सफाई जागरूकता अभियान चलाया

  1. क्षेत्रीय कार्यालय कोझीकोड ने दक्षिण समुद्र तट कोझीकोड में पर एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।

  1. क्षेत्रीय कार्यालय अजमेर ने बुद्ध पुष्कर झील के घाट पर सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

 

  1. क्षेत्रीय कार्यालय जम्मू ने बाणगंगा में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।

  1. क्षेत्रीय कार्यालय मदुरै के अंतर्गत उप क्षेत्रीय कार्यालय तिरुनवेली ने कन्याकुमारी के त्रिवेणी संगम में सफाई जागरूकता अभियान चलाया।

 

  1. क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज के अंतर्गत उप क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी ने अस्सी घाट, वाराणसी में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया।

  Xi.  नई दिल्ली में एनएसओ (एफओडी) मुख्यालय ने विशेष अभियान 2.0 के तहत अपने डंप गैरेज स्थान को अपने कार्यालय परिसर में एक आकर्षक सेल्फी पॉइंट में बदल दिया है।

 

इस मंत्रालय ने इस अभियान के तहत कार्यालय परिसर/गलियारों की सफाई के लिए भी अभियान चलाया था। उसी की झलकियां इस प्रकार हैं:

एनएसओ (एफओडी) मुख्यालय दिल्ली

 

एनएसओ (एफओडी) बरेली

एनएसओ (एफओडी) कोयंबटूर

एनएसओ (एफओडी) डिब्रूगढ़

 

एनएसओ (एफओडी) गंगटोक

एनएसओ (एफओडी) हुबली

एनएसओ (एफओडी) कोझीकोड

एनएसओ (एफओडी) पोर्ट ब्लेयर

 

मंत्रालय द्वारा आयोजित इस स्वच्छता अभियान में सबसे सफल अभियानों में से एक बनाने के लिए विशेष अभियान 2.0 में मंत्रालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। मंत्रालय के प्रयासों को मीडिया द्वारा व्यापक रूप से मान्यता दी गई और समाचार पत्रों और टेलीविजन चैनलों में कई समाचार प्रस्तुत किए गए। मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर भी इस अभियान का व्यापक प्रचार किया। मंत्रालय भविष्य में भी कार्यालय परिसर के आस-पास के कार्यालयों और आसपास को स्वच्छ रखने के लिए ऐसे प्रयास करता रहेगा ताकि सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में स्वच्छता एक आंदोलन बन सके।

***

एमजी/एएम/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 1872902) आगंतुक पटल : 260
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu