सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशेष अभियान 2.0

Posted On: 31 OCT 2022 9:43PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 2021 में आयोजित विशेष अभियान की तर्ज पर 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान 2.0 चलाया गया। भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों में विशेष अभियान 2.0 ने चलाया गया। यह विशेष अभियान 2.0 दो चरणों में चलाया गया।

II. चरण-1 के दौरान, मंत्रालयों/विभागों ने अधिकारियों को संवेदनशील बनाया। अभियान के लिए जमीनी कार्यकर्ताओं को संगठित किया गया, चिन्हित श्रेणियों में लंबित कार्यों की पहचान की गई, उन स्थलों पर सफाई कार्य को पूरा गिया गया जिसे चिन्हित किया गया था, स्क्रैप और अनावश्यक सामग्री की पहचान की और उनके निपटान के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा किया गया।

III. चरण-2 के दौरान, मंत्रालयों/विभागों ने दिनांक 02.10.2022 से 31.10.2022 तक सभी चिन्हित संदर्भों/लंबित मामलों को निपटाने का प्रयास किया और निपटान की प्रगति की सूचना एससीपीडीएम पोर्टल पर दी जानी है। मंत्रालय और विभाग में नोडल अधिकारी ने दैनिक आधार पर प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सचिव ने साप्ताहिक आधार पर समीक्षा की। इसके अलावा, एक हैसटैग #Special Campaign 2.0 भी बनाया गया था जिसका उपयोग सभी सोशल मीडिया हैंडल द्वारा किया गया था।

विशेष अभियान 2.0 के दौरान गतिविधियों को पूरा करने के लिए डीएआरपीजी के निर्देशों के अनुपालन में विभाग द्वारा कार्रवाई की गई; अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा निम्नलिखित कार्रवाई की गई:-

  1. विभाग के अंतर्गत सभी कार्यक्रम प्रभागों/संगठनों को कार्यालय ज्ञापन दिनांक 05.09.2022 के माध्यम से निर्देश दिया गया था कि वे अपने लंबित कामों की पहचान करें ताकि अभियान की सफलता सुनिश्चित की जा सके।
  2. उप महानिदेशक (प्रशासन) श्री किशोर बाबूराव सुरवाडे को विभाग के साथ-साथ संलग्न कार्यालयों में विशेष अभियान 2.0 के कार्यान्वयन की प्रगति की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया था।
  3. कार्यालय ज्ञापन दिनांक 13.09.2022 द्वारा विभाग के अंतर्गत सभी कार्यक्रम प्रभागों/संगठनों को एससीडीपीएम पोर्टल में आगे अद्यतन करने के लिए स्थापना अनुभाग को निर्धारित प्रारूप में लंबित संदर्भों पर इनपुट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।
  4. कार्यालय ज्ञापन दिनांक 03.10.2022 द्वारा विभाग के अंतर्गत सभी कार्यक्रम प्रभागों/संगठनों को निर्धारित प्रारूप में चिन्हित लंबित संदर्भों के निपटान की प्रगति विभाग को प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।
  5. उप महानिदेशक की अध्यक्षता में दिनांक 22.09.2022 को विभाग के अधिकारियों सहित संगठनों के प्रमुखों के साथ एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें विशेष अभियान 2.0 को सफल बनाने के लिए अनुपालन को लेकर सख्ती सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधितों को डीडीजी द्वारा जारी निर्देशों के संबंध में विवरण की चर्चा की गई।
  6. विभाग के प्रशासनिक विभाग ने विशेष अभियान 2.0 की प्रगति की पुरजोर निगरानी की। विभाग में सचिव (डीईपीडब्ल्यूडी) द्वारा भी अभियान की समीक्षा की गई।
  7. माननीय मंत्री (एसजेएंडई) के निर्देश पर विभाग के अधिकारियों को भी बाहरी/क्षेत्रीय संगठनों में अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।
  8. सोशल मीडिया अभियान डेली रुटीन बेसिस पर ट्विटर, फेसबुक पर उचित हैस्टैग और इन्फोग्राफिक्स के साथ चलाया गया। संदेशों को डीएपीआरपीजी के हैसटैग #Special Campaign 2.0 पर भी प्रदर्शित किया गया था।
  9. विभाग के अनुभागों को निर्देश दिया गया था कि आर.के. पुरम में रिकॉर्ड रूम में रखे डॉक्यूमेंट्स के डिजिटाइजेशन के बाद रद्द कर दिया गया।

 

अभियान के दौरान 64 संसद सदस्य संदर्भ, 4 संसदीय आश्वासन, 4 अंतर मंत्रालयी संदर्भ, 3 राज्य सरकार संदर्भ, 707 लोक शिकायत, 10 पीएमओ संदर्भ और 16 लोक शिकायत अपील के लक्ष्य प्राप्त किए गए।

  1. इसके अलावा 6,631/- वर्ग फुट की जगह खाली कर दी गई जबकि 12762/- भौतिक फाइलों को हटा दिया गया। कबाड़ बेचने से 1,29,99,753 रुपये की रकम मिली। इसके अलावा, देश भर में 88 आउटडोर और इनडोर स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए।

****

एमजी/एएम/वीएस


(Release ID: 1872898)
Read this release in: English , Urdu