संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार विभाग ने विशेष अभियान 2.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया


100 प्रतिशत लंबित लोक शिकायत और अपील, अंतर-मंत्रालयी संदर्भ और राज्य सरकार के संदर्भ से संबंधित मामले निपटाए गए

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2022 7:54PM by PIB Delhi

देश भर में दूरसंचार विभाग, इसके संबद्ध और अधीनस्थ कार्यालयों, क्षेत्रीय कार्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में दिनांक 02.10.2022 से 31.10.2022 तक विशेष अभियान 2.0 का आयोजन किया गया। इस अभियान से पहले 14.09.2022 से 30.09.2022 तक प्रारंभिक चरण आयोजित किया गया था।

अभियान में सांसदों के संदर्भों, राज्य सरकार के संदर्भों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों (कैबिनेट नोट), संसदीय आश्वासनों, पीएमओ संदर्भों, लोक शिकायतों और पीजी अपीलों से संबंधित लंबित मामलों के निपटान पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके अलावा, अभियान ने फाइलों की छंटनी करने और कार्यालय के पुराने उपकरणों को खत्म करने के माध्यम से कार्यालय परिसर में और उसके आसपास सफाई के लिए कई विशेष अभियान सुनिश्चित किए हैं।

अभियान के दौरान, लगभग 100 प्रतिशत लंबित लोक शिकायतों और अपीलों, अंतर-मंत्रालयी संदर्भों और राज्य सरकार के संदर्भों से संबंधित मामलों का निपटान किया गया। सांसद संदर्भों के संबंध में निपटान प्रतिशत 36 प्रतिशत है।

अभियान के दौरान देश भर में 350 स्थलों को स्वच्छता अभियान के लिए चिन्हित किया गया था और अधिकारियों/कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के कारण उक्त लक्ष्य को पार कर लिया गया है।

अभियान के दौरान, 1,15,000 फाइलों की समीक्षा के एक निर्धारित लक्ष्य के बीच, 97000 फाइलों की समीक्षा की गई और 12000 फाइलों को हटा दिया गया। बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन के कारण 20,000 वर्ग फुट से अधिक जगह खाली कर दी गई।

इसके अलावा, दूरसंचार सचिव ने 22.10.2022 को हरिद्वार में क्षेत्रीय कार्यालय की सफाई और वृक्षारोपण अभियान का निरीक्षण किया और उसमें भाग लिया।


विशेष अभियान 2.0 की कुछ तस्वीरें नीचे दी गई हैं –

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018U7N.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002M4TA.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0030F57.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004EJOM.jpg

******


एमजी/एएम/केसीवी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1872745) आगंतुक पटल : 164
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu