सूचना और प्रसारण मंत्रालय

ऑल इंडिया रेडियो राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को अपना वार्षिक सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान प्रसारित करेगा


केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, अनुराग सिंह ठाकुर व्‍याख्‍यान देंगे

प्रसारण पूरे देश में ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर रात 9.30 बजे से 10 बजे तक उपलब्ध होगा

दूरदर्शन समाचार सोमवार, 31 अक्टूबर को रात 10 बजे से 10.30 के बीच सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान प्रसारित करेगा

Posted On: 30 OCT 2022 8:37PM by PIB Delhi

आकाशवाणी से कल सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान के वार्षिक संस्करण का प्रसारण किया जाएगा। केन्‍द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर व्‍याख्‍यान देंगे। इसे ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर सोमवार, 31 अक्टूबर को रात 9.30 से 10 बजे के बीच प्रसारित किया जाएगा। श्रोता 100.1 एफएम गोल्ड, 102.6 एफएम रेनबो, ऑल इंडिया रेडियो के प्राइमरी चैनलों, ट्विटर पर एयरन्यूजएलर्ट्स, न्‍यूजऑनएआईआरऑफिशियल यू ट्यूब चैनल और न्‍यूजऑनएआईआर ऐप पर इसे सुन सकते हैं।

 दूरदर्शन न्यूज उसी दिन रात 10 से 10.30 बजे के बीच सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान का प्रसारण करेगा।

भारत के लौह पुरुष के जीवन पर आधारित सरदार पटेल-राष्ट्रीय एकता के शिल्पी नामक एक अन्य कार्यक्रम और सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान के पिछले संस्करणों के अंश कल राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाम 4.30 से 5 बजे के बीच प्रसारित किए जाएंगे।

सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान के बारे में: 

एक महान दूरदर्शी, सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्मृति में ऑल इंडिया रेडियो द्वारा सरदार पटेल स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया जाता है, जिनके मन में राष्ट्रीय एकता सबसे ऊपर थी। यह 1955 से एक सम्मानित परंपरा रही है और सी. राजगोपालाचारी, डॉ. जाकिर हुसैन, मोराराजी देसाई, डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम, जयंत नार्लीकर, एम.एस.स्वामीनाथन, अरुण जेटली, अजीत डोभाल और एस. जयशंकर जैसी जानी-मानी हस्तियां भारत और इसकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति से जुड़े विभिन्‍न विषयों पर अतीत में प्रतिष्ठित स्मारक व्याख्यान दे चुकी हैं। व्याख्यान की रिकॉर्डिंग को सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा, जिसे अब राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जाना जाता है।

 

*****

एमजी/एएम/केपी/डीवी



(Release ID: 1872649) Visitor Counter : 94