शिक्षा मंत्रालय
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने विशेष अभियान 2.0 के हिस्से के तौर पर लगभग 18,54,247 रुपये का राजस्व अर्जित किया और 39319 वर्ग फुट क्षेत्र मुक्त किया
विशेष अभियान 2.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित कार्यों को कम करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मिशन से प्रेरणा लेता है
Posted On:
31 OCT 2022 6:15PM by PIB Delhi
केंद्र सरकार द्वारा 2 अक्टूबर, 2022 को एक विशेष अभियान 2.0 शुरू किया गया है जो 31 अक्टूबर, 2022 तक चलेगा। इसके तहत सभी मंत्रालय/विभाग स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, स्वच्छता, सुशासन और ईज़ ऑफ लिविंग को बढ़ावा दे रहे हैं और शासन में लंबित कार्यों और अनुपालन बोझ को घटा रहे हैं। विशेष अभियान 2.0 स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकार में लंबित कार्यों को कम करने के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विजन और मिशन से प्रेरणा लेता है।
"विशेष अभियान 2.0" के तहत इस विभाग और इसके स्वायत्त संगठनों में स्वच्छता, नियमों और प्रक्रियाओं की समीक्षा और सरलीकरण, रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली की समीक्षा, जगह के उत्पादक उपयोग, कचरे के निपटान और कार्यस्थल के अनुभव बढ़ाने से संबंधित गतिविधियां की जा रही हैं। 31 अक्टूबर, 2022 (शाम 5.30 बजे) तक लोक शिकायतों की प्रगति की स्थिति, नियमों में आसानी, अभियानों की संख्या, फाइलों की समीक्षा, पुरानी फाइलों की छंटाई, राजस्व सृजन और खाली की गई जगह के ब्यौरे इस प्रकार हैं-
श्रेणियां
|
लक्ष्य
|
उपलब्धियां
|
फाइलों की समीक्षा
|
45796
|
45796
|
पुरानी फाइलों की छंटाई
|
21465
|
21465
|
लोक शिकायतें
|
5925
|
5925
|
अभियानों की संख्या
|
1257
|
1257
|
इस अभियान को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के सभी संबद्ध कार्यालयों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। विशेष अभियान 2.0 की प्रगति को सोशल मीडिया पर भी भारी प्रतिक्रिया मिली है। इस विभाग और इसके स्वायत्त संगठनों द्वारा कई सोशल मीडिया गतिविधियां की गई हैं। इस विशेष अभियान के दौरान विभाग द्वारा की गई कुछ महत्वपूर्ण पहलें इस प्रकार हैं-
- सीबीएसई से संबद्ध सभी केवी, जेएनवी और स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल के पुस्तकालयों, शौचालयों आदि की सफाई पर विशेष जोर दिया गया।
- मिशन लाइफ के तहत स्कूली छात्रों को पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
- "विशेष अभियान 2.0 के क्लीन डेस्क, क्लीन सेक्शन और क्लीन कॉरिडोर पहलुओं" के तहत विभाग के स्वायत्त निकायों सहित सभी अधिकारियों / कर्मचारियों ने एक स्वच्छ और अव्यवस्था मुक्त कार्य वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया है जो उनकी उत्पादक ऊर्जाओं को बढ़ाएगा।
- विभाग से संबंधित लोक शिकायतों के निराकरण पर विशेष बल दिया गया।
- अभियान के दौरान निम्नलिखित सर्वोत्तम और नवीन प्रथाओं की पहचान की गई और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचारित किया गयाः-
- जेएनवी बैंगलोर में टाइड नामक एक संगठन के सहयोग से अपशिष्ट जल उपचार
- II. एनसीटीई द्वारा ऑनलाइन निरीक्षण की शुरुआत
- एनआईओएस ने किचन में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के कचरे, बगीचे के पत्तों, घास, टहनियों और फूलों से खाद बनाई
*****
एमजी/एएम/जीबी/डीके-
(Release ID: 1872462)