श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डीजीएफएएसएलआई संस्थानों में ‘विशेष अभियान 2.0’ का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न


120 किलो कबाड़ का निपटारा और 600 वर्ग मीटर जगह को खाली किया गया

प्रविष्टि तिथि: 31 OCT 2022 5:33PM by PIB Delhi

कारखाना सलाह सेवा और श्रम संस्थान महानिदेशालय (डीजीएफएएसएलआई) के संस्थानों में 01 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता का ‘विशेष अभियान 2.0’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। पांच श्रम संस्थानों केंद्रीय श्रम संस्थान मुंबई और चेन्नई, कानपुर, कोलकाता और फरीदाबाद के क्षेत्रीय श्रम संस्थानों के कार्यालय परिसरों, प्रयोगशालाओं, शौचालयों और कार्यालय डेस्क पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ संस्थान परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया।

एक माह की अवधि तक चले इस अभियान में लगभग 400 फाइलों की समीक्षा की गई और 345 फाइलों का निपटारा किया गया। अनुपयोगी सामग्रियों और कबाड़ की पहचान की गई और लगभग 120 किलोग्राम कबाड़ का निपटारा किया गया और लगभग 600 वर्ग मीटर जगह को खाली किया गया।

सभी संस्थान परिसरों के आसपास के क्षेत्रों, झाड़ियों और खरपतवारों को साफ किया गया। परिसर को आनंददायक स्वरुप प्रदान करने के लिए पेड़ों की छंटाई की गई और सड़कों को साफ किया गया। सीएलआई मुंबई स्थित परिसर का सौंदर्यीकरण किया गया। परिसर को साफ-सुथरा स्वरूप प्रदान करते हुए ‘विशेष अभियान 2.0’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

डीजीएफएएसएलआई के संदर्भ में

कारखाना सलाह सेवा और श्रम संस्थान महानिदेशालय (डीजीएफएएसएलआई) पिछले 75 वर्षों से ज्यादा समय से व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच) के क्षेत्र में देश की सेवा कर रहा है। पिछले कुछ दशकों में इस संगठन के आकार और महत्ता में ही नहीं बल्कि इसकी गतिविधियों में भी बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की तकनीकी शाखा के रूप में यह कारखानों और बंदरगाहों में व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच) पर राष्ट्रीय नीतियों और रणनीतियों का निर्माण करने के लिए जवाबदेह होता है। यह कार्यरत व्यक्तियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, दक्षता और कल्याण संबंधित विषयों पर सलाह भी देता है।

 

डीजीएफएएसएलआई मुख्‍यालय

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001OZ3C.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002Q9UG.jpg

 

सीएलआई मुंबई

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003O0A7.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004P8AT.jpg

 

आरएलआई चेन्‍नई

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005EG3C.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0065CYD.jpg

आरएलआई कानपुर

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007SP16.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008RLI6.jpg

 

आरएलआई कोलकाता

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009NSY5.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image01022DA.jpg

 

 

आरएलआई फरीदाबाद

Before

After

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image011TE5Q.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image012DXUJ.jpg

 

 

 

***

एमजी/एएम/एके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 1872408) आगंतुक पटल : 228
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu