नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा विशेष अभियान 2.0 में भाग लिया गया


लंबित मामलों को निपटाने के लिए 2 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक विशेष अभियान 2.0 चलाया जा रहा है

प्रविष्टि तिथि: 27 OCT 2022 8:48PM by PIB Delhi

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अपने दो सीपीएसयू [भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्‍था लिमिटेड और सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड और तीन स्वायत्त संस्थानों [राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संस्थान (एनआईएसई), राष्ट्रीय पवन ऊर्जा संस्थान (एनआईडब्ल्यूई) और सरदार स्वर्ण सिंह राष्ट्रीय जैव ऊर्जा संस्थान (एसएसएस-एनआईबीई) 2 अक्टूबर, 2022 से 31 अक्टूबर, 2022 तक लंबित मामलों के निपटान के लिए स्वच्छता अभियान और विशेष अभियान 2.0 का आयोजन कर रहा है। अभियान की प्रगति की निगरानी के लिए, इन सार्वजनिक उपक्रमों और स्वायत्त संस्थानों के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए गए हैं।

सचिव, एमएनआरई ने मंत्रालय के सभी मंडल प्रमुखों, पीएसयू के सीएमडी/एमडी और संस्थानों के डीजी के साथ अभियान के तहत प्रगति की समीक्षा की और सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश जारी किए।

मंत्रालय में एससीडीपीएम 2.0 के लिए अटल अक्षय ऊर्जा भवन, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय  के परिसर में स्वच्छता की साप्ताहिक समीक्षा भी की गई। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, पुराने अभिलेखों, कागजों आदि की छंटाई करने तथा अनावश्यक सक्रैप सामग्री के निस्तारण पर विशेष बल दिया गया।

कार्यालयों को कागज रहित बनाने के लिए मंत्रालय में ई-ऑफिस को पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाया गया है। मंत्रालय के अभिलेख कक्ष में पुराने अभिलेखों/कागजातों की छंटाई के बाद अभिलेखों और फाइलों के भंडारण के लिए कम्पेक्टर लगाए गए।

 

 

इस अभियान के तहत भागीदारी को और बढ़ाने और प्रगति हासिल करने के लिए मंत्रालय के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्वच्छता अभियान और विशेष अभियान 2.0 के लिए साप्ताहिक आधार पर तीन घंटे समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

********

एमजी/एएम/एसएस/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1871547) आगंतुक पटल : 236
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu