पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय
सलीम अली सेंटर फॉर ऑर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री में स्वच्छता विशेष अभियान 2.0 से संबंधित गतिविधियों का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2022 7:42PM by PIB Delhi
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के तहत सलीम अली सेंटर फॉर ऑर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री में आयोजित “स्वच्छता” विशेष अभियान 2.0 का निरीक्षण किया। स्वच्छता और सुशासन इस अभियान के प्रमुख स्तंभ हैं।
संस्थान ने इस विशेष अभियान के एक हिस्से के रूप में सभी तरह के कबाड़ (फाइलें, धातु की वस्तुएं, ई-कचरा, पुराने रिकॉर्ड, प्लास्टिक की वस्तुएं, रासायनिक बोतलें आदि) को अलग करने की पहल की और इसे सुरक्षित एवं टिकाऊ तरीके से निपटाया गया। प्रयोगशालाओं, कार्यक्षेत्रों तथा पुस्तकालय पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। केंद्रीय मंत्री ने इस संस्थान का निरीक्षण किया और यहां पर जारी गतिविधियों की सराहना की।

सलीम अली सेंटर फॉर ऑर्निथोलॉजी एंड नेचुरल हिस्ट्री में स्वच्छ प्रयोगशाला प्रांगण

संस्थान का निरीक्षण करते केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव
एमजी/एएम/एनके
(रिलीज़ आईडी: 1870429)
आगंतुक पटल : 157