शिक्षा मंत्रालय
श्रीमती अनीता करवाल ने विशेष अभियान 2.0 की समीक्षा कीं
इस अभियान के तहत विभाग और उसके स्वायत्त निकाय स्वच्छता और सरकार में लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2022 7:51PM by PIB Delhi
शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव श्रीमती अनीता करवाल ने आज यानी 21 अक्टूबर, 2022 को विभाग के सभी अतिरिक्त सचिवों, संयुक्त सचिवों, डीएस/निदेशक स्तर के अधिकारियों और स्वायत्त निकायों के प्रमुखों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता कीं। इस बैठक का उद्देश्य गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को शुरू किए गए विशेष अभियान 2.0 की उपलब्धियों और प्रगति की समीक्षा करना था। इस अभियान का संचालन 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। यह विशेष अभियान 2.0 मामलों के समय पर निपटान और एक स्वच्छ कार्यस्थल के महत्व को बढ़ावा देता है।
इस विशेष अभियान का संचालन दो चरणों- प्रारंभिक चरण (14 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक) और कार्यान्वयन चरण (2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2022 तक) में किया जा रहा है। इस अभियान के तहत केंद्रित फोकस विषयों में सांसदों के मामलों, राज्य सरकारों के मामले, अंतर-मंत्रालयी मामले, संसदीय आश्वासन, पीएमओ मामले, जन शिकायतें व उनकी अपीलें, अनुपालन बोझ को कम करने और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने को बढ़ावा देने के लिए मौजूदा नियमों व प्रक्रियाओं का रिकॉर्ड प्रबंधन और समीक्षा शामिल है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की सचिव साप्ताहिक समीक्षा बैठक करती हैं। इस बैठक के दौरान जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की गई, उनमें विभिन्न संगठनों व अनुभागों की फाइलों की समीक्षा के लिए लक्ष्य और उपलब्धियां, संसद के आश्वासनों की स्थिति और विशिष्ट उत्तर व सोशल मीडिया गतिविधियों की स्थिति शामिल थी। इसके अलावा विभाग व उसके स्वायत्त निकायों के लक्ष्यों और उनकी उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की गई और उन्हें मिशन मोड पर इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा विशेष अभियान 2.0 के तहत 17 अक्टूबर, 2022 को प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के अधिकारियों ने विशेष रूप से स्वच्छता गतिविधियों पर किए गए सर्वश्रेष्ठ अभ्यासों के फिल्मांकन को लेकर डीडी न्यूज की टीम के साथ नई दिल्ली के एंड्रयूजगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय का दौरा किया। इस फिल्म का प्रसारण दूरदर्शन पर जल्द ही किया जाएगा।

****
एमजी/एएम/एचकेपी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 1870247)
आगंतुक पटल : 212