नागरिक उड्डयन मंत्रालय
नागरिक उड्डयन मंत्रालय 2 से 31 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 का आयोजन कर रहा है
अभियान लंबित मामलों के निपटान, पुरानी/अनावश्यक फाइलों को हटाने और जगह के प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के साथ कार्यालयों की समग्र सफाई पर केंद्रित है
प्रविष्टि तिथि:
21 OCT 2022 6:07PM by PIB Delhi
2021 में आयोजित अभियान की निरंतरता में नागरिक उड्डयन मंत्रालय 2 से 31 अक्टूबर 2022 तक "स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0" का आयोजन कर रहा है।
'विशेष अभियान 2.0' भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/विभागों और उनके संबद्ध/अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा फील्ड/बाहरी कार्यालयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए चलाया जा रहा है। सर्विस डिलिवरी के लिए जिम्मेदार कार्यालयों या सार्वजनिक संपर्क से जुड़े कार्यालयों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
3 अक्टूबर 2022 को नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने मंत्रालय के अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान में भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया। शपथ के दौरान उन्होंने कहा, "ना स्वयं गन्दगी करूंगा, ना ही दूसरों को करने दूंगा" ।
स्वच्छता ही सेवा
मंत्री ने 12 और 19 अक्टूबर 2022 को राजीव गांधी भवन में अभियान की प्रगति का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पिछले वर्ष के अभियान में 8993 फाइलें हटाई गईं थी जिससे 3900 वर्ग फुट जगह खाली हुई थी और कबाड़ के निस्तारण से 310,050 रुपये की आय हुई थी। इस वर्ष 20 अक्टूबर 2022 तक 11,187 फाइलें हटाई जा चुकी हैं जिससे 18,374 वर्ग फुट जगह खाली हुई है और 8,993,471 रुपए की आय हुई है।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय, इसके संबद्ध कार्यालय जैसे डीजीसीए, बीसीएएस, सीआरएस और एएआईबी, संबंधित स्वायत्त निकाय जैसे एईआरए, आईजीआरयूए और आरजीएनएयू, एएआई, एआईएएचएल और पीएचएल जैसे पीएसयू अपने अधिकारियों को संवेदनशील बनाकर, जमीनी स्तर पर सक्रिय रूप से पदाधिकारियों को प्रेरित करके, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करके और अभियान के मील के पत्थर को छूने के लिए काम कर रहे हैं।
****
एमजी/एएम/पीके
(रिलीज़ आईडी: 1870177)
आगंतुक पटल : 277