वित्‍त मंत्रालय

डीएफएस ने लंबित मामलों को कम से कम करने और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए ‘विशेष अभियान 2.0’ चलाया 

Posted On: 21 OCT 2022 6:41PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और इससे संबद्ध संगठनों ने लंबित मामलों को कम से कम करने और स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए ‘विशेष अभियान 2.0’ चलाया है। डीएफएस के सभी संगठनों को इस बारे में जानकारी दी गई और उनसे स्वच्छता स्थलों की पहचान करके एवं साफ-सफाई करने और कबाड़ को हटाने के लिए विभिन्‍न तरह की गतिविधियों का आयोजन करके स्वच्छता अभियान में भाग लेने का अनुरोध किया गया।

इस दिशा में पर्यावरण के अनुकूल उपाय और समावेशी उपाय भी करने का सुझाव दिया गया। सामूहिक रूप से कुल लक्षित स्थलों में से 80% से भी अधिक स्थलों की सफाई/सौंदर्यीकरण कर दिया गया है। इस संबंध में समस्‍त दैनिक रिपोर्ट इस उद्देश्य के लिए निर्दिष्‍ट नोडल विभाग डीएआरपीजी के एससीपीडीएम पोर्टल पर अपलोड की गई थीं।

डीएफएस में इस अभियान को तेज गति केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री भागवत किशनराव कराड और सचिव (डीएफएस) के विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों से मिलने और उन्हें 100% ई-ऑफिस का उपयोग करने और पुरानी फाइलों की समीक्षा करने की सलाह देने से मिली। इस दौरान प्रत्येक कार्य दिवस के अपराह्न 03.00 से 5:30 बजे तक के समय का उपयोग संबंधित रिकॉर्ड के उचित प्रबंधन के लिए करने की सलाह दी गई।

इस दौरान संबंधित स्थान का सटीक प्रबंधन करने, कबाड़ को हटाने, रैंप की स्थापना करने, वृक्षारोपण अभियान, गलियारे का सौंदर्यीकरण करने, इत्‍यादि कार्य किए गए। यह अभियान शुरू होने से लेकर अब तक डीएफएस के विभिन्न संगठनों द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर 100 से भी अधिक पोस्ट (वीडियो सहित) डाली गईं। 

स्वच्छता अभियान :-
 

 

कबाड़ का निपटान :

वृक्षारोपण अभियान:

A group of people outsideDescription automatically generated with medium confidence

 

गलियारों का सौंदर्यीकरण:

1

 

समावेशी उपाय:

दिव्यांगजनों के लिए रैंप

 

 

कुछ लिंक/पोस्ट:

डीएफएस:

https://twitter.com/dfs_india/status/1578755694244687872?s=48&t=Vv0FfhXMFdOFc464UBjtMg

सिडबी:

https://twitter.com/sidbiofficial/status/1583395367999004672

एनएचबी: https://twitter.com/NhbIndia/status/1583396758834786306?s=20&t=3DSwJ2BJU3K06UdPXjEuIQ

बैंक ऑफ महाराष्ट्र:

https://twitter.com/mahabank/status/1583392289837449216?s=20&t=mlj22opSW0bHG70nW3slRQ

बैंक ऑफ इंडिया:

https://twitter.com/BankofIndia_IN/status/1583352552615071744?t=6qUIbBAx4lpiJl9AvvyzNA&s=08

एलआईसी: https://twitter.com/LICIndiaForever/status/1583343075664855042

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/वाईबी                                                



(Release ID: 1870096) Visitor Counter : 136


Read this release in: English , Urdu