संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय

स्वच्छता के लिए विशेष अभियान 2.0 : दूरसंचार विभाग द्वारा सर्वोत्‍तम प्रथाओं को अपनाया गया

Posted On: 19 OCT 2022 8:10PM by PIB Delhi

अक्टूबर 2022 महीने के दौरान भारत सरकार के सभी मंत्रालयों/ विभागों में स्‍वच्‍छता के लिए विशेष अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। इस बार देश भर में अधीनस्थ/ संबद्ध/ क्षेत्रीय कार्यालयों में गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग ने प्रभावशाली मात्रात्‍मक लक्ष्‍यों के अलावा संचार भवन परिसर में कुछ 'सर्वोत्तम प्रथाओं' को अपनाया है जिनके आशाजनक परिणाम पहले से ही दिख रहे हैं। इनमें निम्‍नलिखित शामिल हैं-

(i) https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/11111ACJ.jpg

 

संचार भवन परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक पेयजल बोतल का उपयोग बंद करना।

 

 

 

(ii) https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002UMA7.jpg

संचार भवन परिसर में प्लास्टिक फोल्डर को पर्यावरण के अनुकूल पुनर्नवीनीकरण पेपर फोल्डर से बदलना।

(iii) https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003DXCS.jpg

 

प्रत्येक कार्य दिवस को दोपहर में संविदा पर एक महिला डॉक्‍टर की परामर्श सेवाएं उपलब्‍ध। यह संचार भवन परिसर में तैनात 900 नियमित एवं संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए वरदान है।

 

(iv) कार्यालय परिसर की विशेष सफाई के लिए प्रत्येक शुक्रवार दोपहर को समय निर्धारित करना।

(v) बेसमेंट में जमा हुए कबाड़ को साफ करना और उसे एक मनोरंजन क्लब में परिवर्तित करना।

 

पहले                                                                       उद्घाटन

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0041DQW.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005RXDT.jpg

 

उद्घाटन के बाद

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006H66C.jpg

 

(vi) पार्किंग से सटे स्थान को आधुनिक कैंटीन में परिवर्तित करना जो जल्‍द ही शुरू होने वाला है।

 

पहले                                          बाद में

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image007I6YP.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008YK3P.jpg

 

इसके अलावा, विशेष अभियान 2.0 के दौरान निम्नलिखित 'पायलट प्रोजेक्ट' शुरू किए गए हैं:

 

()

प्लास्टिक पेन को पर्यावरण के अनुकूल रिसाइकिल पेन से बदलना।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0097ER8.jpg

()

महिला शौचालयों में सेनेटरी नैपकिन पैड डिस्पेंसर की व्यवस्था।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010YK78.jpg

 

कार्यालय कक्षों में सभी लाइटों/ अन्य बिजली उपकरणों को 'स्विच ऑन' और 'स्विच ऑफ' करने के लिए मोशन सेंसर डिटेक्टर की व्‍यवस्‍था।

दूरसंचार विभाग के सीपीएसई/ फील्ड ऑफिस सहित अन्य सभी कार्यालयों में जहां भी संभव हो उपर्युक्त सर्वोत्तम प्रथाओं का विस्‍तार करने और उसे दोहराने का प्रस्ताव है।

 

***

एमजी/एएम/एसकेसी



(Release ID: 1869429) Visitor Counter : 152


Read this release in: English , Urdu