रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने गुजरात के गांधीनगर में मॉरिटानिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, गाम्बिया, घाना, इथियोपिया और काबो वर्डे के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें की

प्रविष्टि तिथि: 17 OCT 2022 8:55PM by PIB Delhi

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 17 अक्टूबर, 2022 को अफ्रीका के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, जो गुजरात के गांधीनगर में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता और डेफएक्सपो में भाग ले रहे हैं। इन बैठकों के दौरान रक्षा मंत्री ने मॉरिटानिया के रक्षा मंत्री मेजर जनरल हाना औलद सिदी, मध्य अफ्रीकी गणराज्य के रक्षा मंत्री श्री रामियो-क्लॉड बिरो, गाम्बिया के रक्षा मंत्री श्री सेरिंग मोडौ नजी, घाना गणराज्य के रक्षा मंत्री श्री डोमिनिक अदुना बिंगब नीतिवुल, इथोपिया गणराज्य के रक्षा मंत्री डॉ. अब्राहम बेले और काबो वर्डे गणराज्य की रक्षा मंत्री श्रीमती जेनाइन तातियाना सैंटोस लेलिस से मुलाकात की।

इन बैठकों के दौरान रक्षा सहयोग के समूचे आयामों पर चर्चा की गई, जिसमें पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग का विस्तार करने के मार्ग की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

18 अक्टूबर, 2022 को रक्षा मंत्री गांधीनगर में भारत-अफ्रीका रक्षा वार्ता (आईएडीडी) की मेजबानी करेंगे। बैठक के दौरान भारत और अफ्रीकी देशों के बीच रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बातचीत के बाद संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया जाएगा।

*******

एमजी/एएम/एबी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 1868899) आगंतुक पटल : 313
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu