रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वीरगति प्राप्त सैन्य नायकों को श्रद्धांजलि देने एवं सेनाओं के बीच संयुक्तता को उजागर करने के लिए 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में ट्राई-सर्विस बैंड सिम्फनी 'एक शाम देश के नाम' आयोजित किया जाएगा


रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे

Posted On: 14 OCT 2022 3:16PM by PIB Delhi

एक ट्राई सर्विस बैंड सिम्फनी 'एक शाम देश के नाम' का आयोजन 15 अक्टूबर, 2022 को मुख्यालय, एकीकृत रक्षा स्टाफ (आईडीएस मुख्यालय) द्वारा नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह होंगे। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख, अन्य वरिष्ठ सैन्य एवं नागरिक अधिकारियों के साथ-साथ कर्मियों के परिवार भी उपस्थित रहेंगे। सेना के तीनों अंगों के बीच संयुक्तता एवं एकीकरण का प्रतीक यह आयोजन, 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह मनाने के लिए आईडीएस मुख्यालय द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के क्रम में है। इसका उद्देश्य सेना के तीनों अंगों के बीच संयुक्तता दर्शाना, सशस्त्र बलों के युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि देना तथा सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है।

इस आयोजन के दौरान ट्राई-सर्विस बैंड सशस्त्र बलों के बीच 'अनेकता में एकता' को उजागर करने के लिए देशभक्तिपूर्ण व राष्ट्रीयता से भरे उत्साह की मधुर धुन बजाएंगे। पेश किए जाने वाले गीतों में 'सारे जहां से अच्छा', 'ऐ मेरे वतन के लोगों', 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' शामिल हैं।

*******

एमजी/एएम/एबी/वाईबी


(Release ID: 1867902)
Read this release in: English , Urdu