युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नेशनल गेम्स राउंड अप: मल्लखंब के नायकों ने महाराष्ट्र को पदक तालिका में सर्विसेज के बाद दूसरे स्थान पर पहुंचाया


गुजरात के 10 साल के शौर्यजीत खैरे ने कांस्य पदक के साथ इतिहास रचा

Posted On: 10 OCT 2022 10:45PM by PIB Delhi

खेल के मैदान पर आधिपत्य रखने वाली रूपाली सुनील गंगवने के नेतृत्व में महाराष्ट्र के मल्लखंब के सितारों ने सोमवार को दांव पर लगे 5 में से 3 स्वर्ण पदक जीत कर राज्य को 36 वें राष्ट्रीय खेलों की पदक तालिका में प्रतियोगिता में पहली बार हरियाणा से आगे दूसरे स्थान पर पहुंचाया।

दो दिग्गजों के बीच लंबे और गहन मुकाबले के बाद, पदकों में अचानक आई इस बढ़त के साथ हरियाणा को उसके 32 स्वर्ण के साथ पीछे छोड़ते हुए महाराष्ट्र ने अपने स्वर्ण पदकों की संख्या को 34 तक बढ़ा लिया है।

गौरतलब है कि 36 रजत और 56 कांस्य सहित कुल 126 पदकों के साथ महाराष्ट्र के पास खेलों में सबसे ज्यादा पदक हैं। सर्विसेज 53 स्वर्ण, 33 रजत और 29 कांस्य के साथ बढ़त बनाए हुए है लेकिन उसके 115 पदकों का कुल योग इससे कम है। हरियाणा 32 स्वर्ण, 30 रजत और 38 कांस्य के साथ 100 पदकों का आंकड़ा छूकर तीसरे स्थान पर है।

पदक के लिए अंतिम दौड़ में, गुजरात के अद्भुत बालक 10 वर्षीय शौर्यजीत खैरे ने इतिहास रच दिया, जो पोल मल्लखंब में कांस्य पदक जीतकर खेलों के सबसे कम उम्र के पदक विजेता बन गए।

मेजबानों के लिए एक और दिन अच्छा रहा, पूजा पटेल ने कोमल मकवाना के साथ मिलकर अपना दूसरा योगासन स्वर्ण पदक जीता। राज्य ने सॉफ्ट टेनिस में पुरुष और महिला एकल कांस्य पदक भी हासिल किए, जिससे उसके अपने पदकों की संख्या 43 तक पहुंच गई, इसमें 13 स्वर्ण, 12 रजत और 18 कांस्य शामिल हैं, जबकि दो और दिन की प्रतियोगिता बाकी है।


महाराष्ट्र की रूपाली गंगवने ने गोधवी के शानदार संस्कारधाम स्पोर्ट्स अकादमी सुविधा में अपने तीसरे स्वर्ण पदक पर दावा करने के लिए सटीक ​​​​प्रदर्शन किया। उन्होंने रविवार को जीते गए व्यक्तिगत ऑल-अराउंड गोल्ड और टीम गोल्ड के साथ आज महिला रोप प्रतियोगिता (9.25 अंक) में शीर्ष स्थान हासिल किया।

उन्होने पोल प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता और खेलों में कई पदक पाने वाले कुछ खिलाड़ियों में से एक बनीं। मध्य प्रदेश की सीधी गुप्ता ने 9.10 अंकों के साथ शीर्ष पदक पर कब्जा कर लिया।

पुरुषों के ऑल-अराउंड चैंपियन अक्षय प्रकाश तराल ने 8.95 अंकों के साथ रोप प्रतियोगिता जीतकर अपने संग्रह में दूसरा स्वर्ण जोड़ा। उनकी टीम के साथी शुभंकर विनय खवले ने पोल पर 9.20 अंक बनाए और महाराष्ट्र के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

महाराष्ट्र पुरुष हॉकी टीम को आज भारी निराशा हाथ लगी, जो राजकोट के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच से पहले पसंदीदा टीम की छवि का अधिकतम लाभ उठाने में असमर्थ रही। महाराष्ट्र ने मैच में 3 गोल किए जिसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा लेकिन वहां भाग्य ने उसका साथ नहीं दिया।


फाइनल में कर्नाटक का सामना उत्तर प्रदेश से होगा। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल के पहले और चौथे क्वार्टर में गोल के जरिए हरियाणा पर 3-1 से जीत हासिल की।

अभरन सुदेव ने चौथे मिनट में कर्नाटक के पहले पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला लेकिन हरियाणा ने 17वें मिनट में कोहिनूर प्रीत सिंह के जरिए पलटवार किया। बिना किसी गोल के बीते तीसरे क्वार्टर के बाद, कर्नाटक ने निकिन थिमैया (47 वें मिनट) और हरीश मुतगर (51 वें) के माध्यम से फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

आईआईटी गांधीनगर में सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता भी फाइनल की ओर बढ़ रही है, जिसमें महाराष्ट्र पुरुष और पंजाब महिला टीमों ने छत्तीसगढ़ की टीमों को हराकर अपने-अपने वर्ग के फाइनल में जगह बनाई है।

छत्तीसगढ़ की टीमें अब क्वालीफायर में पूल में दूसरे स्थान पर रहने वालों के खिलाफ खेलेंगी।

पुरुष एलिमिनेशन में दिल्ली को 4-0 से हराने वाले आंध्र प्रदेश और महिला मैच में महाराष्ट्र को 4-3 से हराने वाले केरल दोनों को छत्तीसगढ़ को हराने और अपने-अपने फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने की उम्मीद होगी।

वहीं साबरमती पर अनुभवी रजिना किरो को कौशल नंदिनी ठाकुर (छत्तीसगढ़) और पूजा (हरियाणा) के खिलाफ महिला K1 500 मीटर स्प्रिंट में खुद की आगे बनाए हुए देखना खुशी की बात थी।

रागश्री मनोहर बाबू (तमिलनाडु) ने आध्या तिवारी (मध्य प्रदेश) पर आसान जीत के साथ सॉफ्ट टेनिस महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु की खिलाड़ी को सेमीफाइनल में मेजबान राज्य की हेतवी चौधरी को 1-4, 2-4, 4-1, 4-1, 1-4, 9-7, 7-0 को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ा। पुरुष एकल का ताज जय मीणा (मध्य प्रदेश) को गया।

मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सुमित कुंडू, पूर्व विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता जमुना बोरो और एशियाई चैम्पियन संजीत ने आज शाम गांधीनगर के महात्मा मंदिर परिसर में क्वार्टरफाइनल चरण पूरा होने पर मुक्केबाजी पदक के दौर में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनलिस्ट सुमित ने पुरुषों के 75 किग्रा वर्ग में हरियाणा के अंकित खटाना को हराया, जबकि संजीत ने 92 किग्रा वर्ग में अपनी लंबी पहुंच का इस्तेमाल कर दिल्ली के हर्ष कौशिक को तेजी के साथ हराया।

असम की जमुना बोरो ने 57 किग्रा वर्ग में सपना शर्मा (राजस्थान) के खिलाफ प्रभावशाली जीत दर्ज की। पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से जूझ रही जमुना ने रिंग में थकान के कोई लक्षण नहीं दिखाए और 5-0 से जीत दर्ज की।


परिणाम (फाइनल):

कैनोइंग और कयाकिंग

पुरुष
के4 1000 मीटर स्प्रिंट:

 

1. अजातशत्रु शर्मा, एस अल्बर्ट राज, भुमजीत सिंह और ज्ञानजीत आरामबाम (सर्विसेज) 1:34.495, 2. विशाल डांगी, अक्षित बरोई, हिमांशु टंडन और रिमसन मैरेम्बम (मध्य प्रदेश) 1:36.422, 3. हर्ष कुमार, महेंद्र सिंह, कुणाल और निंगथौजम निवास सिंह (तेलंगाना) 1:389.168

 

महिला

 

सी2 500 मीटर स्प्रिंट: 1. मेघना प्रदीप और अक्षय सुनील (केरल) 2:16.816, 2. कावेरी दीमार और शिवानी वर्मा (मध्य प्रदेश) 2:16.896, 3. रश्मिता साहू और सचिमा केरकेट्टा (ओडिशा) 2:33.506

 

के1 500 मीटर स्प्रिंट:

 

1. रजनी कीरो (अंडमान निकोबार) 2:08.652, 2. कौशल नंदिनी ठाकुर (छत्‍तीसगढ़) 2:09.186, 3. पूजा (हरियाणा) 2:12.926,

 

के2 500 मीटर स्प्रिंट:

 

1. फुलमनी जाक्सा और ओइनम बिंद्या देवी (ओडिशा) 2:07.443, 2. ज्योति और पूजा (हरियाणा) 2:09.446, 3. रजनी कीरो और संध्या किस्पोटा (अंडमान निकोबार) 2:10.806

 

के4 500 मीटर स्प्रिंट:

 

1. अलीना बीजू, श्रीलक्ष्मी जयप्रकाश, ट्रीसा जैकब और जी पार्वती (केरल) 1:56.259, 2. दीपाली, सुहमा वर्मा, दिमिता देवी और स्वाति साहू (मध्य प्रदेश) 1:57.859, 3. फुलमनी जाक्सा, ओइनम बिद्या देवी, पुखरंबम रोजी देवी और श्रुति चौगुले (ओडिशा) 1:58.932.

फुटबॉल:

 

महिला: मणिपुर ने ओडिशा को 2:0 से हराया (हाफ टाइम - 2:0), महिला कांस्य पदक प्ले-ऑफ: तमिलनाडु ने असम को 5-1 से हराया (हाफ-टाइम: 3-1)।

जूडो

पुरुष 

100 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग:यश घांघस (हरियाणा) ने सुनील (चंडीगढ़) को हराया, कांस्य पदक: दीपक शर्मा (हरियाणा) और ध्यान सिंह (राजस्थान)

 

महिला:

48 किलोग्राम: श्वेता टोकस (दिल्ली) ने एल संतोम्बी देवी (मणिपुर) को हराया, कांस्य पदक : तविथा तड़ियाल (उत्तराखंड) और मालप्रभा जाधव (कर्नाटक)

 

मल्लखंब

 

पुरुष ऑल-अराउंड (रविवार का परिणाम):

 

1. अक्षय प्रकाश तारल (महाराष्ट्र) 26.85 अंक

 

2. शुभंकर विनय खावले (महाराष्ट्र) 26.70

 

3. चंद्रशेखर चौहान (मध्य प्रदेश) 26.35

 

हैंगिंग: 1. प्रणव कोरी (मध्य प्रदेश) और एम हेमचंद्रन (तमिलनाडु) 8.9 अंक, 3. आदित्य राजे कुंदरिया (उत्तर प्रदेश) 8.75 अंक

पोल: 1. शुभंकर विनय खावले (महाराष्ट्र) 9.20 अंक; 2. दीपक वामन शिंदे (महाराष्ट्र) 9.15; 3. शौर्यजीत खैरे (गुजरात) 9.10 अंक

रोप: 1. अक्षय प्रकाश तारल (महाराष्ट्र) 8.95 अंक; 2. राजवीर पवार (मध्य प्रदेश) 8.90 अंक; 3. चंद्रशेखर चौहान (मध्य प्रदेश) 8.85 अंक

 

महिला

टीम: 1. महाराष्ट्र 88.75 अंक; 2, मध्य प्रदेश 83.10; 3. छत्तीसगढ़ 80.10.

ऑल-अराउंड: 1. रूपाली सुनील गंगवने (महाराष्ट्र) 17.80 अंक; 2. जान्हवी सुरेश जाधव (महाराष्ट्र) 17.30 अंक; 3. सीधी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 17.20 अंक.

 

रोप: 1. रूपाली सुनील गंगवने (महाराष्ट्र) 9.25 अंक; 2. सीधी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 9.20 अंक; 3. नेहा सुनील क्षीरसागर (महाराष्ट्र) 9.05 अंक

पोल: 1. सीधी गुप्ता (मध्य प्रदेश) 9.10 अंक; 2. जान्हवी सुरेश जाधव (महाराष्ट्र) 9.00 अंक; 3. रूपाली सुनील गंगवने (महाराष्ट्र) 8.60 अंक.

 

सॉफ्ट टेनिस

पुरुष एकल: जय मीणा (मध्य प्रदेश) ने जितेंद्र मेहलदा (दिल्ली) को 4-0, 4-2, 4-0, 1-4, 4-2 से हराया, कांस्य पदक: रोहित धीमान (चंडीगढ़) और अनिकेत चिराग पटेल (गुजरात) ।

महिला एकल: रागश्री मनोहर बाबू (तमिलनाडु) ने आध्या तिवारी (मध्य प्रदेश) को 4-2, 4-2, 4-1, 4-0 से हराया। कांस्य पदक: निकिता बिश्नोई (हरियाणा) और हेतवी चौधरी (गुजरात)

 

वुशु

पुरुष दाओशु और गुंशु: 1. शशि तमांग (सर्विसेज); 2. रोहित जाधव (मध्य प्रदेश); 3. बलवंत सिंह (राजस्थान)।

महिला दाओशु और गुंशु: 1. मर्सी नगाइमोंग (अरुणाचल प्रदेश); 2. वांगखीरकपम निंगथिबी देवी (मणिपुर); 3. भूरक्ष दुबे (मध्य प्रदेश)।

 

योगासन

पुरुष

रिदमिक युगल: 1. आदित्य प्रकाश जंगम और मोहम्मद फिरोज शेख (कर्नाटक) 127.48 अंक; 2. मनन नरेंद्र कासलीवाल और ओम प्रकाश वरदाई (महाराष्ट्र) 125.28 अंक; 3. हर्षल विलास च्युत और वैभव वामन श्रीराम (महाराष्ट्र) 124.10 अंक।

महिला

रिदमिक युगल: 1. पूजा पटेल और कोमल मकवाना (गुजरात) 122.16 अंक; 2. कल्याणी विलास च्युत और छकुली बंसीलाल सेलोकर (महाराष्ट्र) 120.36 अंक; 3. एच कुशी और सीए प्रणाम्या (कर्नाटक) 117.78 अंक।

 

अन्य परिणाम

हॉकी

पुरुष सेमीफाइनल: पेनल्टी शूट-आउट में उत्तर प्रदेश ने महाराष्ट्र को 3-3 (हाफ-टाइम 0-2) 3-2 से हराया; कर्नाटक ने हरियाणा को 3-1 (1-1) से हराया।

 

सॉफ्टबॉल

पुरुष

फाइनल (विजेता का फाइनल में प्रवेश): महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 9-0 से हराया; क्वालीफायर (ग्रैंड फाइनल में जगह के लिए छत्तीसगढ़ से मुकाबला करने वाला विजेता): आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को 4-0 से हराया।

महिला

फाइनल (विजेता का फाइनल में प्रवेश): पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 7-0 से हराया। क्वालीफायर (फाइनल में जगह बनाने के लिए छत्तीसगढ़ से मुकाबला करने वाला विजेता): केरल ने महाराष्ट्र को 4-3 से हराया।

 

*******

एमजी/एएम/एसएस/वाईबी
 


(Release ID: 1867279) Visitor Counter : 189


Read this release in: English , Urdu