युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

राष्ट्रीय खेल 2022: कर्नाटक की तैराक हशिका रामचंद्र ने तैराकी में चौथा स्वर्ण पदक जीता

Posted On: 05 OCT 2022 9:13PM by PIB Delhi

कर्नाटक की नवोदित प्रतिभाशाली तैराक हशिका रामचंद्र ने 36वें राष्ट्रीय खेल में चौथी बार स्वर्ण पदक जीता है। राजकोट के सरदार पटेल एक्वेटिक्स कॉम्प्लेक्स में हशिका के शानदार प्रदर्शन से कर्नाटक की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले टीम को पोडियम पर चढ़ने का गौरव प्राप्त हुआ। 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में उसकी शानदार जीत ने इस सफलता को और बड़ा कर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001WH88.jpg

14 वर्षीय हशिका रामचंद्र ने आस्था चौधरी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए पूरा जोर लगा दिया और 2 मिनट 19.12 सेकेंड में दीवार को छूकर नया रिकॉर्ड बनाया। चार दिनों में यह राष्ट्रीय खेलों में हशिका का तीसरा रिकॉर्ड है, जिसमें से एक रिकॉर्ड उसने रिले टीम के सदस्य के रूप में बनाया है।

इस जीत से उसने आज एक दो साल के बच्चे की मां ऋतिका श्रीराम और अनुभवी साजन प्रकाश के प्रदर्शन को फीका कर दिया।

 अनुभवी ऋतिका श्रीराम महिलाओं की 10 मीटर प्लेटफॉर्म स्पर्धा जीतकर स्वर्ण पदक की हैट्रिक को दोहराने की ओर अग्रसर हैं। हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि यह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था। उन्होंने तीन दिनों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है। राष्ट्रीय खेलों के चार संस्करणों में यह उनका 10वां स्वर्ण पदक है।

 साजन प्रकाश ने पेट की मांसपेशियों में दर्द होने के बावजूद अपनी पसंदीदा पुरुषों की 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा को रिकॉर्ड के साथ जीतकर अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। अनुभवी तैराक ने दो रजत पदक के अलावा राष्ट्रीय खेलों में अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता है, जोकि बहुत ही सराहनीय प्रदर्शन है।

बहरहाल, 40 स्वर्ण पदक और कुल 89 पदकों के साथ, सर्विसेज पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। हरियाणा 25 स्वर्ण पदक के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र 24 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 25 टीमों ने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है, और 32 दलों ने राष्ट्रीय खेलों में कम से कम एक पदक जीता है।

थोड़ी देर के लिए ऐसा लग रहा था कि स्वीमिंग पूल में गुजरात बाजी मार लेगा और स्वर्ण पदक जीत लेगा। आर्यन नेहरा और अंशुल कोठारी को 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल के पहले दो चरणों में क्षेत्ररक्षण करने का उनका तरीका अच्छा रहा, जिससे घरेलू प्रशंसकों के दिलों में उम्मीद जगी। कर्नाटक के एस शिवा और अनीश एस गौड़ा ने हालांकि अगले दो मैचों में काफी जोर लगाया और आसान अंतर से जीत हासिल की।

 अहमदाबाद में रिवरफ्रंट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स में गुजरात के लिए खुशी का मौका आया, जहां गुजरात की नवोदित टेनिस खिलाड़ी जील देसाई ने गत चैंपियन अंकिता रैना की अनुपस्थिति में राज्य को महिला एकल स्वर्ण पदक बरकरार रखने में मदद की। तीसरी वरीयता प्राप्त जील देसाई ने कर्नाटक की शर्मदा बालू को 6-2, 3-2 से हराया। बालू को टखने की चोट के कारण मैच से बाहर होना पड़ा था।

तमिलनाडु के मनीष सुरेशकुमार को भी महाराष्ट्र के अर्जुन काधे को हुई शारीरिक परेशानी और पसली में दर्द का फायदा हुआ, जिन्होंने शुरुआती सेट में जीत हासिल की थी। दूसरे सेट में मेडिकल टाइम-आउट लेने के बाद वह उसी गति को कायम नहीं रख सके और मनीष सुरेशकुमार ने मौके का फायदा उठाते हुए 2-6, 6-1, 6-3 से जीत दर्ज की।

आईआईटी गांधीनगर के स्क्वाश केंद्र में, तमिलनाडु की सुनयना कुरुविला ने दमदार वापसी करते हुए महिला एकल में स्वर्ण पदक जीता। महाराष्ट्र की उर्वशी जोशी ने पहले दो गेम 11-9 और 11-7 से जीते लेकिन सुनयना ने अपनी लय हासिल कर ली और फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने बाद के तीनों गेम जीते।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OIWG.jpg

ऋषभ यादव (हरियाणा) और अदिति गोपीचंद स्वामी (महाराष्ट्र) ने बेहद सुंदर संस्कारधाम स्कूल में पुरुष और महिला कंपाउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में रोमांचक लड़ाई के बाद स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

केवल एक अंक के अंतर से ऋषभ यादव को पुरुष वर्ग के फाइनल में ओजस प्रवीण देतले (महाराष्ट्र) पर जीत हासिल हुई, हरियाणा के तीरंदाज ने 148-147 से जीत दर्ज की। इसी तरह, अदिति गोपीचंद स्वामी ने केवल एक अंक के अंतर से प्रगति (दिल्ली) को 144-143 से हराया।

अहमदाबाद के पास केंसविले गोल्फ एंड कंट्री क्लब में लॉन बाउल्स प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें असम के सुनील बहादुर ने पुरुष एकल फाइनल में सौमेन बनर्जी (झारखंड) को 16-9 से हराया। दिल्ली के नवनीत सिंह, आयुष भारद्वाज, अपूर्व आशुतोष शर्मा और अभिषेक चुग ने मिलकर फोर्स फाइनल में पश्चिम बंगाल को 15-14 से हराया।

असम की तानिया चौधरी और नयनमोनी सैकिया की जोड़ी ने झारखंड की लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की को 17-10 से हराया, जबकि मनु कुमारी पाल, जया और पिंकी ने झारखंड की सरिता तिर्की, अनामिका लाकड़ा और कविता कुमारी को 18-9 से हराकर ट्रिपल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

ओलंपिक खेल की कांस्य पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन महात्मा मंदिर में आकर्षण का केंद्र रहीं, जहां बॉक्सिंग प्रतियोगिताएं चल रही थीं। बोरगोहेन ने निशि भारद्वाज (बिहार) को बहुत ही आसानी से हरा दिया। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लैंबोरिया (हरियाणा) और मोहम्मद हुसामुद्दीन (सर्विसेज) ने भी शानदार जीत दर्ज की।

परिणाम (फाइनल):

एक्वेटिक्स

गोताखोरी

महिला 10 मीटर प्लेटफार्म: 1. ऋतिका श्रीराम (महाराष्ट्र) 179.30 अंक; 2. पलक शर्मा (मध्य प्रदेश) 175.10; 3. ईशा वाघमोड़े (महाराष्ट्र) 172.35.

 

तैराकी

पुरुष वर्ग

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: 1. एसपी लिखित (सर्विसेज) 28.62 सेकेंड; 2. वैष्णव बी हेगड़े (सर्विसेज) 29.00; 2. शेजवाल मांकर (महाराष्ट्र) 29.18.

200 मीटर बटरफ्लाई: 1. साजन प्रकाश (केरल) 1:59.56 (राष्ट्रीय खेलों का नया रिकॉर्ड। पुराना: 2:00.69, साजन प्रकाश, तिरुवनंतपुरम, 2015); 2. बिक्रम चांगमई (असम) 2:03.43; 3. शानू देबनाथ (पश्चिम बंगाल) 2:03.96

4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले: 1. कर्नाटक (संभव राव, शिवांक विश्वनाथ, एस शिव और अनीश एस गौड़ा) 7:41.10 (नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड। पुराना: 7: 44.24, महाराष्ट्र टीम, तिरुवनंतपुरम, 2015); 2. गुजरात 7:48.06; 3. महाराष्ट्र 7:52.62

 

महिला वर्ग

50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक: 1. चाहत अरोड़ा (पंजाब) 33.31 सेकेंड; 2. आरती पाटिल (महाराष्ट्र) 34.77; 3. मानवी वर्मा (कर्नाटक) 35.08. (चाहत अरोड़ा ने हीट्स में 33.17 सेकेंड के समय के साथ राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड बनाया)।

200 मीटर बटरफ्लाई: 1. हशिका रामचंद्र (कर्नाटक) 2:19.12 (नया रिकॉर्ड। पुराना: 2: 21.52, आस्था चौधरी, राजकोट, 2022); 2. आस्था चौधरी (असम) 2:19.63; 3. वृत्ति अग्रवाल (तेलंगाना) 2:23.17

4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले: 1. कर्नाटक 8: 51.59 (नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड। पुराना: 8: 54.73, महाराष्ट्र, तिरुवनंतपुरम 2015); 2. तमिलनाडु 9:13.40; 3. बंगाल 9:19.56

 

तीरंदाजी (कंपाउंड)

पुरुष वर्ग

व्यक्तिगत: ऋषभ यादव (हरियाणा) ने ओजस प्रवीण डेटले (महाराष्ट्र) को हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: गुरविंदर सिंह (पंजाब) ने उमेश सिंह (उत्तराखंड) को 141-140 से हराया।

टीम: दिल्ली ने पंजाब को 233-226 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 230-220 से हराया।

 

महिला वर्ग

व्यक्तिगत: अदिति गोपीचंद स्वामी (महाराष्ट्र) ने प्रगति (दिल्ली) को 144-143 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: साक्षी चौधरी (उत्तर प्रदेश) ने परनीत कौर (पंजाब) को 143-140 से हराया।

टीम: महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 229-222 से हराया; कांस्य पदक प्लेऑफ : पंजाब ने दिल्ली को 224-221 से हराया।

मिश्रित

टीम: पंजाब ने दिल्ली को 155-153 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 152-151 से हराया।

 

लॉन बॉल्स

पुरुष वर्ग

एकल: सुनील बहादुर (असम) ने सौमेन बनर्जी (झारखंड) को 16-9 से हराया। कांस्य पदक प्ले-ऑफ: मृदुल बोरगोहेन (असम) ने विक्रम रजक (दिल्ली) को 21-6 से हराया।

फोर्स फाइनल: दिल्ली (नवनीत सिंह, आयुष भारद्वाज, अपूर्व आशुतोष शर्मा, अभिषेक चुग) ने पश्चिम बंगाल (समित मल्होत्रा, चंदन गोपाल श्रॉफ, अक्षत मुसद्दी, करण चौधरी) को 15-14 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: असम ने झारखंड को 16-9 से हराया

 

महिला वर्ग

युगल: असम (तानिया चौधरी और नयनमोनी सैकिया) ने झारखंड (लवली चौबे और रूपा रानी तिर्की) को 17-10 से हराया; कांस्य पदक प्लेऑफ: पश्चिम बंगाल ने बिहार को 15-10 से हराया

ट्रिपल: दिल्ली (मनु कुमारी पाल, जया, पिंकी) ने झारखंड (सरिता तिर्की, अनामिका लाकड़ा और कविता कुमारी) को 18-9 से हराया; कांस्य पदक प्ले-ऑफ: असम ने पश्चिम बंगाल को 21-4 से हराया।

 

स्क्वाश

पुरुष वर्ग

एकल: अभय सिंह (तमिलनाडु) ने वेलावन सेंथिलकुमार को 11-2, 11-6, 9-11, 11-8 से हराया; कांस्य पदक: हरिंदर पाल सिंह संधू (तमिलनाडु) और राहुल भाटिया (महाराष्ट्र)।

टीम: तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को 2-0 से हराया (वेलावन सेंथिलकुमार ने सूरज चंद को 11-4, 11-8, 11-5 से हराया; अभय सिंह ने राहुल भाटिया को 11-7, 11-9, 11-4 से हराया)। कांस्य पदक: उत्तर प्रदेश और सर्विसेज।

 

महिला वर्ग

एकल: सुनयना कुरुविला (तमिलनाडु) ने उर्वशी जोशी (महाराष्ट्र) को 9-11, 7-11, 11-3, 11-9, 11-1 से हराया; कांस्य पदक: अनाहत सिंह (दिल्ली) और तन्वी खन्ना (दिल्ली)।

टीम: दिल्ली ने तमिलनाडु को 2-0 से हराया (अनाहत सिंह ने राधिका सीलन को 11-3, 11-5, 11-3 से हराया; तन्वी खन्ना ने सुनयना कुरुविला को 11-5, 11-8, 11-2 से हराया); कांस्य पदक: महाराष्ट्र और राजस्थान।

 

टेनिस

पुरुष एकल: मनीष सुरेश कुमार (तमिलनाडु) ने अर्जुन काधे (महाराष्ट्र) को 2-6, 6-1, 6-3 से हराया। कांस्य पदक: एसडी प्रज्वल देव (कर्नाटक) और जी मनीष (कर्नाटक)।

महिला एकल: जील देसाई (गुजरात) ने शर्मदा बालू (कर्नाटक) को 6-2, 3-2 से हराया; कांस्य पदक: युब्रानी बनर्जी (पश्चिम बंगाल) और रुतुजा भोसले (महाराष्ट्र)।

मिश्रित युगल: रुतुजा भोसले और अर्जुन काधे (महाराष्ट्र) ने शर्मदा बालू और एसडी प्रज्वल देव (कर्नाटक) को हराया। कांस्य पदक: संहिता साईं चामार्थी और मनीष सुरेश कुमार (तमिलनाडु) और वैदेही चौधरी एवं माधविन कामथ (गुजरात)।

अन्य महत्वपूर्ण परिणाम:

बैडमिंटन

पुरुष एकल (सेमीफाइनल): बी साई प्रणीत (तेलंगाना) ने एम रघु (कर्नाटक) को 21-12, 21-19 से हराया; एम मिथुन (कर्नाटक) ने आर्यमन टंडन (गुजरात) को 21-9, 11-21 से हराया।

महिला एकल (सेमीफाइनल): मालविका बंसोड़ (महाराष्ट्र) ने अदिति भट्ट (उत्तराखंड) को 21-10, 19-21, 21-13 से हराया; आकर्षी कश्यप (छत्तीसगढ़) ने तान्या हेमंत (कर्नाटक) को 21-9, 21-15 से हराया।

महिला युगल (सेमीफाइनल): सिक्की रेड्डी और गायत्री गोपीचंद पुलेला (तेलंगाना) ने काव्या गुप्ता और खुशी गुप्ता (दिल्ली) 21-16, 21-17 से हराया; शिखा गौतम और अश्विनी भट (कर्नाटक) ने महरीन रिजा और आरती सारा सुनील (केरल) को 23-21, 21-11 से हराया।

पुरुष युगल (सेमीफाइनल): पीएस रविकृष्ण और शंकरप्रसाद उदयकुमार (केरल) ने एचवी नितिन और वैभव (कर्नाटक) को 21-17, 21-14 से हराया; हरिहरन अम्साकरुनन और रुबन कुमार (तमिलनाडु) ने श्याम प्रसाद और एस सुंजीत (केरल) को 21-19, 21-16 से हराया

मिश्रित युगल (सेमीफाइनल): साई प्रतीक और अश्विनी पोनप्पा (कर्नाटक) ने हरिहरन अम्साकरुनन और वी.आर. नरधना (तमिलनाडु) को 23-21, 13-21, 21-19 से हराया; रोहन कपूर और कनिका कंवल (दिल्ली) ने एस सुंजीत और टीआर गौरीकृष्णा (केरल) को 24-22, 21-18 से हराया।

 

बास्केटबॉल (5x5)

पुरुष सेमीफाइनल: तमिलनाडु ने सर्विसेज को 90-47 से हराया (हाफ-टाइम: 46-15)

महिला सेमीफाइनल: तमिलनाडु ने मध्य प्रदेश को 82-30 (42-15) से हराया; तेलंगाना ने केरल को 88-82 (33-33) से हराया।

 

फुटबॉल

पुरुष वर्ग

ग्रुप बी: कर्नाटक ने पंजाब को 1-0 से हराया (हाफ-टाइम: 1-0); पश्चिम बंगाल ने गुजरात को 3-1 (2-0) से हराया।

महिला वर्ग

ग्रुप ए: तमिलनाडु ने गोवा को 7-0 (4-0) से हराया; मणिपुर ने मिजोरम को 5-0 (5-0) से हराया।

 

हॉकी

पुरुष वर्ग

ग्रुप बी: उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 3-1 से हराया (हाफ-टाइम: 2-0); कर्नाटक ने झारखंड को 3-2 से हराया।

महिला वर्ग

ग्रुप ए: ओडिशा ने गुजरात को 23-0 (14-0) से हराया; हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 5-1 (1-0) से हराया।

ग्रुप बी: मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को 3-0 (1-0) से हराया; पंजाब ने झारखंड को 3-2 (1-0) से हराया।

***

एमजी/एएम/केसीवी/एसके

 



(Release ID: 1866295) Visitor Counter : 151


Read this release in: English , Urdu